Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में बरामदे में सो रहे वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:04 AM (IST)

    बुलंदशहर के नारऊ गांव में बरामदे में सो रहे 62 वर्षीय आनंद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आपसी रंजिश सहित वि ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बुलंदशहर के नारऊ गांव में वृद्ध की चाकू से हत्या।

    2. बरामदे में सो रहे 62 वर्षीय आनंद को निशाना बनाया गया।

    3. पुलिस आपसी रंजिश सहित सभी कोणों से जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। घर के बरामदे में सो रहे वृद्ध की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गांव नारऊ निवासी 62 वर्षीय आनंद घर के बरामदे में सो रहे थे। शनिवार रात करीब एक बजे आरोपित दीवार कूदकर घर में घुस गया। जहां बरामदे में सो रहे वृद्ध पर चाकू से हमला कर दिया।

    चाकू से कई वार किए जाने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, डिबाई सीओ मधूप कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतक आनंद चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। वह अपने भाई की पत्नी के साथ घर में रहते थे। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस मामले को गांव की आपसी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में दहेज लोभियों की हैवानियत, 2 लाख रुपए और बाइक की मांग पूरी न होने पर कर दी विवाहिता की हत्या

    खबरें और भी