विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुलंदशहर से हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में, छात्र के पिता पर हमले का है आरोप

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:01 AM (IST)

दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया है। उन पर जुलाई में दिल्ली में ...और पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज। फोटो- इंटरनेट मीडिया

 स्वतंत्र भारद्वाज। फोटो- इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया।

  2. उन पर छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता पर हमले का आरोप।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ जारी है।

डिजिटल टीम, जागरण, नई दिल्ली/बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, जुलाई में दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशू आजाद के पिता संजय कुमार पर कथित हमले के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के सिर में चोट लगी थी। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू की वीडियो क्लिप भी प्रसारित हुई, जिसमें स्वतंत्र भारद्वाज कथित तौर पर इस घटना का जिक्र करते हुए नजर आए। इसके बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीम जब उसकी तलाश में पहुंची तो वह कथित तौर पर हेलमेट पहनकर नैथला गांव से बुलेट मोटरसाइकिल से खुर्जा की ओर जाने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस अब मामले में स्वतंत्र भारद्वाज से पूछताछ कर रही है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- निशु आजाद मामले में स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, POCSO और SC-ST एक्ट के तहत नई FIR दर्ज  

यह भी पढ़ें- स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस बुलंदशहर में, हिरासत पर स्थानीय पुलिस ने क्या कहा?