Kanwar Yatra 2026: बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा की तैयारी, 13 मुख्य व 59 छोटे मार्ग चिन्हित, 1017 KM है इनकी लंबाई
Bulandshahr News : बुलंदशहर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के लिए 13 मुख्य और 59 छोटे मार्ग चिन्हित किए हैं, जिनकी कुल दूरी 1017 किलोमीटर है। सुरक्षा के लिए इ ...और पढ़ें

कांवड़ यात्रा का फाइल फोटो।
HighLights
श्रावण माह 30 जुलाई से शुरू, पुलिस ने युद्धस्तर पर शुरू की तैयारी।
सुरक्षा के लिए 1574 सीसीटीवी लगाए जाएंगे, पिछले साल से अधिक।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। जिलेभर में पुलिस ने 13 कांवड़ मार्ग चिन्हित किए हैं। सभी कांवड़ मार्गों की कुल 446 किलोमीटर की दूरी रहेगी। साथ ही जिलेभर में 59 छोटे मार्ग भी कांवड़ मार्ग चिन्हित किए गए है, जिनकी लगभग 571 किलोमीटर की दूरी है। इसके अलावा मार्गों, शिवालय, मंदिर एवं गंगास्नान घाटों पर 1574 सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे।
पिछले वर्ष जिलेभर में दस कांवड़ मार्गों के अलावा 1187 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे। पुलिस ने इस बार दो कांवड़ मार्ग बढ़ाने के साथ 387 सीसीटीवी अतिरिक्त लगाए जाने का निर्णय लिया हैं।
श्रावण माह 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिलेभर की सातों तहसील से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगोत्री, हरिद्धार, ब्र्रजघाट, अनूपशहर समेत अन्य जगहों से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर आराधना करते हैं। इस दौरान किसी शिवभक्त को आवागमन में परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी हैं।
यह भी पढ़ें- 200 करोड़ की लागत से स्टेट हाईवे के फोरलेन बनने से 'छोटी काशी' की राह होगी आसान, CM ने दी कार्ययोजना को मंजूरी
जिले में विगत वर्ष दस कांवड़ मार्ग चिन्हित किए गए थे, जिन्हें इस बार बढ़ाकर 13 कर दिया गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग, शिवालय, मंदिर एवं गंगा स्नान घाटों पर 1187 सीसीटीवी कैमरा लगाए थे, जो इस बार 1574 लगाए जाएंगे। सभी अर्थात 13 कांवड़ मार्गों की दूरी 446 किलोमीटर होगी। इसके अलावा जिलेभर में 59 अन्य छोटे कांवड़ और बनाए गए है, जिनकी कुल दूरी 571 किलोमीटर होगी।
यह भी पढ़ें- Jewar Link Expressway का बुलंदशहर को लाभ देने को तीन स्टेट हाईवे से उतार-चढ़ाव की सुविधा जरूरी, CM के सामने उठी मांग
प्रमुख 13 कांवड़ मार्ग :
- 1- हापुड़ से गुलावठी, जैनपुर तिराहा से बुलंदशहर से भूड़ चौराहा से वलीपुरा से खुर्जा अलीगढ़ मार्ग - 61 किमी. दूरी।
- 2- गुलावठी से शिकंदराबाद मार्ग- 18 किमी. दूरी।
- 3- लोंगा से चौकी सराय, नरसेना, नरेंद्रपुर, खंदौई, शफीनगर, दरावर से अंबकेश्वर मंदिर - 49 किमी. दूरी।
- 4- लोंगा कट से हाजीपुर, छोटी नगर पुलियां से माकड़ी मार्ग - 10 किमी. दूरी।
- 5- सुलेला से बुकलाना, मवई, गजरौला, चांसी, औरंगाबाद, अंबकेश्वर मंदिर - 27 किमी. दूरी।
- 6- गढ़ से चौकी सराय, स्याना, औरंगाबाद, बुलंदशहर मार्ग - 48 किमी. दूरी।
- 7- अनूपशहर से अहार, जहांगीराबाद, बुलंदशहर मार्ग - 50 किमी. दूरी।
- 8- अनूपशहर से जहांगीराबाद मार्ग - 18 किमी. दूरी।
- 9- अनूपशहर से छतारी अलीगढ़ मार्ग - 44 किमी. दूरी।
- 10- राजघाट से नरौरा, रामघाट अतरौली मार्ग - 39 किमी. दूरी।
- 11- अनूपशहर से मलकपुर बिबयाना, शिकारपुर मार्ग - 27 किमी. दूरी।
- 12- चोला कट से गंगेरूआ, नेथला, चोला, ककोड़, झाझर मार्ग- 20 किमी. दूरी।
- 13- शिकारपुर से खुर्जा, पहासू अड्डा,रायचंदी गेट, जेवर अड्डा, जंक्शन चौकी, जहांगीरपुर मार्ग - 35 किमी. दूरी।
शिवभक्तों को आवागमन एवं जलाभिषेक करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी। इसके लिए युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। इस बार 13 कांवड़ मार्ग बनाए गए हैं। कांवड मार्गों के कटों को बंद कराया जाएगा। विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार जिले में तीन नए कांवड़ मार्ग के साथ 387 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग एवं रास्ते में लगने वाले भंडारों व शिविरों में पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में तैनात रहेंगे।
-दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर।