Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोकेंद्र से शादी की मन्नत लेकर कांवड़ लाईं उजमा, बोलीं- भगवान शिव में है गहरी आस्था

    By Ashwani Bhardwaj Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 16 Feb 2026 12:36 PM (IST)

    जिला गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा निवासी उजमा ने अपने लिव-इन पार्टनर से शादी की मन्नत पूरी करने के लिए महाशिवरात्रि पर कांवड़ उठाई। नकाब और हिजाब पहनकर उन ...और पढ़ें

    अनूपशहर से कांवड़ लेकर जा रही उजमा। जागरण

    अनूपशहर से कांवड़ लेकर जा रही उजमा। जागरण 

    HighLights

    1. उजमा ने लिव-इन पार्टनर से शादी की मन्नत मांगी।

    2. नकाब और हिजाब पहनकर लाईं कांवड़।

    संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। अपने लिव-इन पार्टनर लोकेंद्र सिंह से शादी करने के लिए जिला गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा निवासी उजमा भी कांवड़ उठाने पहुंची। महाशिवरात्रि मेले में हजारों श्रद्धालुओं के बीच नकाब और हिजाब पहनकर कांवड़ उठाकर उजमा जैसे ही चली सभी का ध्यान उसकी तरफ पहुंच गया।

    शनिवार रात कंधे पर कांवड़ लेकर "बोल बम" के जयघोष के साथ आगे बढ़ रही उजमा ने बताया कि उनकी भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था है। कुछ महीने पहले, रबूपुरा के भईपुर भोले मंदिर में उन्होंने शादी की मनौती मांगी थी। उसी के पूरी होने के लिए अपने कुछ हिंदू मित्रों के साथ छोटी काशी के जाह्नवी द्वार पहुंचीं।

    श्रद्धा के साथ गंगा में स्नान किया और गंगा तट पर बैठकर भगवान भोले की आराधना की। पूजा के बाद उजमा ने कांवड़ में पवित्र जल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। कंधे पर रखी कांवड़ के साथ "बम-बम भोले" का जयघोष करते हुए रबूपुरा के भईपुर भोले मंदिर में जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ गईं।
    उजमा ने बताया कि वह तीन साल से लोकेंद्र सिंह के साथ रबुपुरा में लिवइन में रह रही है। दोनों के दो बेटियां हैं। कांवड़ की मन्नत पूरी करने के बाद दोनों शादी करेंगे।

    यह भी पढ़ें- बुर्का पहनकर कांवड़ लेकर आईं तमन्ना, लोगों ने किया स्वागत

    उधर महाशिवरात्रि पर रविवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने के लिए शिवालयों पर आस्था सा सैलाब उमड़ा। कांवड़ियों ने हरिद्वार और अनूपशहर से गंगाजल लाकर अभिषेक किया।
    अंबकेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर खुर्जा और राजराजेश्वर मंदिर समेत जिले में दस प्रमुख बड़े शिवालयों समेत तमाम मंदिरों में शिवभक्त पहुंचे। भक्तों ने दूध, जल, दही, शहद के साथ जलाभिषेक किया। व्यवस्था बनाने के लिए समिति सदस्य और सेवादार लगे रहे।

    खबरें और भी