Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बुलंदशहर में 57 करोड़ से बनेगा नया बाईपास, CM योगी जल्द लगा सकते हैं मुहर

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 08:40 PM (IST)

    सिकंदराबाद में 57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए बाईपास को मुख्यमंत्री हरी झंडी जल्द दे सकते हैं। ...और पढ़ें

    सिकंदराबाद में 57 करोड़ रुपये से बनेगा नया बाईपास

    सिकंदराबाद में 57 करोड़ रुपये से बनेगा नया बाईपास

    HighLights

    1. 57 करोड़ रुपये से बनेगा नया सिकंदराबाद बाईपास।

    2. मुख्यमंत्री आज दे सकते हैं परियोजना को मंजूरी।

    3. 4.5 किमी बाईपास से शहर को जाम से राहत।

    जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। लोक निर्माण विभाग ने कार्ययोजना में सिकंदराबाद में नए बाईपास निर्माण को कार्ययोजना के साथ एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया था। शासन ने पिछले दिनों बाईपास को लेकर निर्माण खंड द्वितीय से रिपोर्ट मांगी थी। बाईपास निर्माण से शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। बाईपास निर्माण की योजना पर शनिवार को मुख्यमंत्री की मुहर लग सकती है।

    लोक निर्माण विभाग जनपद में भविष्य को ध्यान में रख कर सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज चुका है। निर्माण खंड द्वितीय ने सिकंदराबाद में सराय दुल्हा गांव से मल्हपुर तक 4.5 किलोमीटर लंबाई के बाईपास को प्रस्तावित कर कार्ययोजना में शामिल किया था।

    यातायात को मिलेगी रफ्तार

    4.5 किलोमीटर के नया बाईपास सिकंदराबाद खुर्जा रोड से सिकंदराबाद-दनकौर रोड को कनेक्ट करेगा। बाईपास निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहित करने की जाएगी। जमीन अधिग्रहित करने पर 32 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। साथ ही 25 करोड़ रुपये की धनराशि से निर्माण पर खर्च होगी।

    बाईपास निर्माण पर 57 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। शहर में जाम की स्थिति रहती है। बाईपास निर्माण से शहर से जाम को निजात मिलने के साथ ही यातायात को रफ्तार मिलेगी। यातायात को शहर में प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। पिछले दिनों शासन ने बाईपास निर्माण की कार्ययोजना पर सभी जनपदों से रिपोर्ट मांगी गई थी।

     

    वरीयता के आधार पर बाईपास निर्माण की कार्ययोजना को स्वीकृति मिलेगी। आज मुख्यमंत्री नाेएडा में समीक्षा के दौरान जिले की अन्य नवनिर्माण, स्टेट हाईवे चौड़ीकरण की कार्ययोजना के साथ बाइपास पर भी मुहर लगा सकते हैं।


    सिकंदराबाद में 4.5 किलोमीटर का नया बाईपास का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया था। नए बाईपास निर्माण में जमीन अधिग्रहित करने पर 32 करोड़ रुपये और निर्माण पर 25 करोड़ समेत 57 करोड़ की धनराशि खर्च होगी।

                                                                          प्रताप सिंह, एक्सईएन निर्माण खंड द्वितीय

    खबरें और भी