Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    20 साल पुराने 'दर्द' के कारण नहर में कूदी महिला, 6 KM बहने के बाद ग्रामीणों ने बचाई जान 

    By Yogesh Bhardwaj Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:22 PM (IST)

    Bulandshahr News: नरोरा में नहर में कूदी एक 55 वर्षीय महिला को 6 किलोमीटर दूर रामघाट क्षेत्र में ग्रामीणों ने सकुशल बचा लिया। पुलिस ने उनकी बेटी को सौ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. नरोरा नहर में कूदी महिला को ग्रामीणों ने बचाया।

    2. महिला 6 किलोमीटर बहकर रामघाट क्षेत्र पहुंची थी।

    3. 20 साल पुराने तलाक के सदमे से थी परेशान।

    संवाद सूत्र, जरगवां (बुलंदशहर)। नरौरा में नहर में कूदी महिला को छह किलोमीटर दूर रामघाट क्षेत्र में सकुशल बचाकर बाहर निकाल लिया गया।

    बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व पर मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय मंजू पनी बेटी रमा के साथ नरौरा के गांधी गंगा घाट पर स्नान करने को आई थीं। सुबह गंगा स्नान के बाद जब बेटी रमा भी गंगा स्नान करने लगी।

    बताया जाता है कि इस दौरान मंजू देवी ने आत्महत्या के इरादे से नरौरा बैराज से निकली हजारा नहर में छलांग लगा दी। नहर के तेज बहाव में बहती हुई महिला छह किलोमीटर दूर ग्राम गोकुलपुर खादर थाना रामघाट की सीमा में पहुंच गई।

    उसी समय ग्राम गोकुलपुर निवासी अतर सिंह नहर के किनारे आए थे। नहर में महिला को बहता देख अतर सिंह ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो गांव के ही धर्मेंद्र और अतर सिंह ने नहर में छलांग लगा दी और काफी मशक्कत के बाद मंजू देवी को सकुशल नहर से बाहर निकाला। 

    यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में स्कूल से घर लौट रही कक्षा चार की छात्रा नाले में डूबी, बरसात के कारण सड़क और नाले का नहीं लगा पता

    रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रामघाट पुलिस मौके पर पहुंच ग। मंजू देवी से पूछताछ के बाद उनकी बेटी रमा रामघाट बुला कर मंजू देवी को बेटी के सुपुर्द कर दिया। बेटी रमा ने बताया कि 20 वर्ष पूर्व उसके पिता द्वारा मां को तलाक दे दिया गया था, तभी से मंजू देवी सदमे में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP की नहर में नहाने की जगह नए स्मार्टफोन निकालने को कूदे लोग; बहते 'पैकेट बंद' मोबाइल देख मची अफरातफरी

    नाले में डूबी छात्रा का नहीं लगा पता, रेस्क्यू अभियान जारी

    बुलंदशहर : गंदे नाले में डूबकर बह गई कक्षा चार की दस वर्षीय छात्रा चारू का पता नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ, एचडीआरएफ, एसडीआरएफ व पीएसी गाजियाबाद के अलावा नगर पालिका परिषद की टीम छात्रा की तलाश में नाले और काली नदी की खाक छान रही हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है। वहीं शासन ने खुले नाले छोड़ने के लिए जिम्मेदार नगर पालिका के दो सफाई निरीक्षक व दो अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है।