छात्र ने इंस्टाग्राम पर किया आत्महत्या का ऐलान, Meta अलर्ट पर UP पुलिस ने मिनटों में मौके पर पहुंच बचाई उसकी जान
मेटा से अलर्ट मिलने के बाद बुलंदशहर पुलिस ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की पोस्ट करने वाले एक छात्र की जान बचाई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बुलंदशहर में छात्र ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की रील पोस्ट की थी।
जान बचाने के बाद पुलिस ने छात्र व परिवार की काउंसलिंग की।
संवाद सहयोगी, गुलावठी (बुलंदशहर)। मेटा की सूचना पर पुलिस की सक्रियता से छात्र की जान बच गई। छात्र ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की बात कहते हुए पोस्ट किया था। मेटा से अलर्ट मिलने के बाद गुरुवार को पुलिस छात्र के घर पहुंची और उसकी काउंसलिंग की।
एक मुहल्ला निवासी 18 वर्षीय छात्र ने इसी साल इंटर पास किया है। युवक ने आठ जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें उसने फांसी लगाने की बात कही थी। मेटा से अलर्ट मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।
पांच से सात मिनट में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने छात्र को समझाते हुए उसके पिता से भी बात की और परिवार को स्थिति से अवगत कराया। कोतवाल ने बताया कि युवक ने किसी अवसाद के कारण यह रील पोस्ट की थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्र की जान बच गई।
यह भी पढ़ें- लव मैरिज का दुखद अंत, पति के बाजार जाने से मना करने पर पत्नी ने दो बच्चों संग कीटनाशक निगला; ढाई साल की बच्ची की मौत
हाथ में तमंचा लेकर युवक का वीडियो वायरल
स्याना : हाथ में तमंचा लेकर एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नगर के मोहल्ला व्यापारियान का बताया जा रहा है। वहीं वीडियो के आधार पर पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- प्रेमी की सगाई होने की सूचना से आगबबूला हुई युवती, पुलिस लेकर उसके घर पहुंची; मौके पर जमकर हंगामा
युवक हाथ में तमंचा लेकर वीडियो बनाता नजर आ रहा है। यह वीडियो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। युवक को हिरासत में लेने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।