यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bulandshahr News: चाकू और डंडे से हमला कर युवक की नृशंस हत्या, मामूली विवाद में दिया हमलावरों ने घटना को अंजाम
Bulandshahr Crime News In Hindi मामूली कहासुनी को लेकर चाकू और डंडे से प्रहार कर युवक की हत्या। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और उसके बाद शव ...और पढ़ें

HighLights
- मामूली विवाद में युवक को मार डाला
- चाकू से शरीर पर किए वार
बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव सारंगपुर में मामूली कहासुनी को लेकर चाकू और डंडे से प्रहार कर युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है।
युवक के सिर समेत पूरे शरीर पर मारे चाकू
खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव सारंगपुर निवासी 24 वर्षीय जुबैर पुत्र मुश्ताक बुधवार देर शाम घर के निकट एक चबूतरे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों से उसकी गाली-गलौज हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे व चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। युवक के सिर समेत कई जगह चाकू लगे। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरशराबा सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने फोन करके सूचना पुलिस को दी और तत्काल घायल युवक को खुर्जा के जाटिया अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद स्वजन उसे अलीगढ़ ले जाने लगे, तभी रास्ते में जुबैर ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।