Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में 12 बीघा गेहूं की फसल पर प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर, सरकारी वन भूम‍ि को कराया गया कब्‍जामुक्‍त

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 05:21 PM (IST)

    सरकारी वन भूमि पर कब्जा कर खेती करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से लहराती फसलों में कुचल दिया। काशी वन्य जीव ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चंदौली में 12 बीघा गेहूं की फसल नष्ट की गई।

    2. सरकारी वन भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

    3. वन विभाग का अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा।

    जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। सरकारी वन भूमि पर कब्जा कर खेती करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी से लहराती फसलों में कुचल दिया। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के मझगाई रेंज में वन भूमि पर अवैध रूप से बोई गई 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल पर जेसीबी चला दी गई। कुछ ही मिनटों में लहलहाती फसल जमींदोज कर दी गई और वन भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।

    चकरघट्टा वीट अंतर्गत भैसोड़ा कंपार्टमेंट नंबर-6 दानौगढ़ा वन क्षेत्र में रेंजर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में मौके पर सुरक्षा खाई और बोना नाली खुदवाकर स्पष्ट किया गया कि अब इस भूमि पर दोबारा कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। तनाव की स्थिति बनने के बावजूद रेंजर अमित श्रीवास्तव मौके पर डटे रहे और किसी दबाव में आए बिना पूरी कार्रवाई संपन्न कराई। संपूर्ण समाधान दिवस में सामने आई शिकायतों के बाद डीएम चंद्र मोहन गर्ग और डीएफओ बी. शिवशंकर ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

    जांच में पाया गया कि कुछ लोगों ने सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा कर गेहूं की खेती कर ली थी। विभाग द्वारा पहले कई बार चेतावनी दिए गए थे। नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव के नेतृत्व में दो जेसीबी मशीनें और रोटावेटर लगाए गए। जहां कुछ देर पहले फसल लहलहा रही थी, वहां कुछ ही पलों में पूरी जमीन समतल कर दी गई।

    अप्रिय घटना से बचने हेतु वन विभाग के महिला और पुरुष कर्मियों के अलावा चकरघट्टा थाना पुलिस, 112 पीआरवी टीम, कानूनगो और हल्का लेखपाल मौके पर तैनात रहे। वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकारी वन भूमि पर कब्जा करना अपराध है और यह अभियान बिना रुके लगातार जारी रहेग। इस अभियान में वन दरोगा महेंद्र सिंह चौहान, सोमेश, शोभित, वीरेन्द्र पाण्डेय, प्रशांत, शुभम, वन रक्षक भोला यादव, प्रेम सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी, बीरबल, प्रमोद, जयप्रकाश यादव सहित जयमोहनी और मझगाई रेंज के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- श्रावस्‍ती में बुलडोजर ढहाया गया अवैध मजार और भवन, पट्टे से मिली कृषि भूमि पर जबरन किया गया था निर्माण