Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्‍ती में बुलडोजर ढहाया गया अवैध मजार और भवन, पट्टे से मिली कृषि भूमि पर जबरन किया गया था निर्माण 

    Updated: Tue, 20 Jan 2026 04:34 PM (IST)

    श्रावस्ती के सिरसिया क्षेत्र के बेलहरी गांव में पट्टे की कृषि योग्य भूमि पर जबरन बनाए गए मजार व भवन पर आखिरकार बुलडोजर कार्रवाई हुई। मंगलवार को दोपहर ...और पढ़ें

    HighLights

    1. श्रावस्ती में अवैध मजार और भवन पर बुलडोजर कार्रवाई।

    2. पट्टे की कृषि भूमि पर था अवैध निर्माण ढहाया गया।

    3. राजस्व व पुलिस टीम ने भारी बल के साथ की कार्रवाई।

    जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के बेलहरी गांव में पट्टे की कृषि योग्य भूमि पर जबरन बनाए गए मजार व भवन पर आखिरकार बुलडोजर कार्रवाई हुई। मंगलवार को दोपहर में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बुलडोजर के साथ पहुंची। 26 मिनट की कार्रवाई में अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम मुस्तैद है।

    बेलहरी गांव के दक्षिण स्थित गाटा संख्या-744 राजस्व अभिलेखों में नवीन परती भूमि दर्ज है। लगभग 30 वर्ष पूर्व गांव के राम प्रसद, देवतादीन, बड़कई व मंशाराम को कृषि कार्य के लिए इस गाटा संख्या में पट्टा दे दिया गया था।

    इसी के छोटे भाग में समाधि बनी थी। मुस्लिम समाज के लोगों ने जबरन इसे मजार का रूप दे दिया था। इसके बगल में एक कमरा भी बना लिया था। जमीन पर और कब्जा बढ़ाने की तैयारी चल रही थी। पट्टेदार राम प्रसाद व देवतादीन ने इसकी शिकायत एसडीएम व सिरसिया थाने में की थी।

    सोमवार को एसडीएम आशीष भारद्वाज व सीओ सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश की गई। ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए थे। मजार पट्टे की जमीन में ही खड़ी मिली। मंगलवार को नायब तहसीलदार शुभम तिवारी, लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्र व मनीष कुमार पाठक, सिरसिया थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय समेत पुलिस टीम बुलडोजर के साथ पहुंची।

    खबरें और भी

    2.45 बजे मजार ढहाने की कार्रवाई शुरू हुई। 3.11 बजे तक इसे ढहा दिया गया। लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्र ने बताया कि मजार मिलजुमला खाता गाटा संख्या 744 में बनी थी। जांच के बाद इसे ढहवा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- गोंडा में नहीं मिला आईडी और पासवर्ड, मंडल के 200 गांवों में नहीं खुल सके आधार केंद्र