चंदौली में 25 हजार का इनामी लूट का आरोपित गिरफ्तार, नकदी और तमंचा बरामद
चंदौली पुलिस ने 25 हजार के इनामी लुटेरे हरीश पांडेय को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटी गई नकदी, चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
25 हजार का इनामी लुटेरा हरीश पांडेय गिरफ्तार।
लूटी गई नकदी, चोरी की बाइक, तमंचा बरामद।
सेल्समैन से 1.34 लाख रुपये की लूट का मामला।
जागरण संवाददाता, चंदौली। मुगलसराय पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने लूट के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से लूट के 2200 रुपये, चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
21 मई को चौरहट गांव के मुख्य मार्ग पर एक कंपनी के सेल्समैन से बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर नकदी से भरा बैग लूट लिया था। बैग में करीब 1.34 लाख रुपये थे। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस घटना में शामिल चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल और 25 हजार रुपये का इनामी आरोपित हरीश पांडेय एंबीशन स्कूल के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा, एक कारतूस, लूट के 2200 रुपये, चोरी की मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सेल्समैन से लूट की थी। लूट की रकम सभी ने आपस में बांट ली थी। उसके हिस्से में 17 हजार रुपये आए थे, जिसमें से 2200 रुपये बचे थे।
खबरें और भी
आरोपित ने यह भी बताया कि बरामद मोटरसाइकिल उसने वाराणसी से चोरी की थी। आरोपित के खिलाफ चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले में भी केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- वाराणसी जिला राजकीय लाइब्रेरी निधि शुल्क में भारी कटौती, अब छात्रों को प्रतिमाह देने होगा कम पैसा