Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वाराणसी जिला राजकीय लाइब्रेरी निधि शुल्क में भारी कटौती, अब छात्रों को प्रतिमाह देने होगा कम पैसा

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:49 PM (GMT+05:30)

    वाराणसी के जिला राजकीय पुस्तकालय में मासिक निधि शुल्क 100 रुपये से घटाकर अब 20 रुपये कर दिया गया है। यह निर्णय छात्रों और नियमित पाठकों के विरोध तथा उ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. पुस्तकालय मासिक शुल्क 100 रुपये से घटाकर 20 रुपये।

    2. छात्रों और पाठकों के विरोध के बाद प्रशासन का फैसला।

    3. गरीब छात्रों को आर्थिक बोझ से मिली बड़ी राहत।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। जिला राजकीय पुस्तकालय में पाठकों से ली जाने वाली मासिक निधि धनराशि में बड़ा बदलाव किया गया है। पहले तय की गई 100 रुपये प्रतिमाह की दर को अब घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। छात्रों और नियमित पाठकों के विरोध और मांगों को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

    इससे पूर्व पुस्तकालय की व्यवस्थाओं-जैसे परिसर की साफ-सफाई, रखरखाव, पुस्तकों के क्रय और महापुरुषों की जयंती व साहित्यिक गोष्ठियों के आयोजन के लिए प्रत्येक सदस्य से सौ रुपये प्रतिमाह जिला पुस्तकालय निधि के रूप में लेने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए पुस्तकालय अध्यक्ष केएस परिहार की तरफ से राष्ट्रीयकृत बैंक में अलग खाता खोलकर रसीद देने का प्रविधान किया गया था।

    हालांकि, इस शुल्क को लेकर गरीब छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह और डीआइओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर शुल्क माफ या कम करने की गुहार लगाई थी।

    छात्रों का कहना था कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे यह शुल्क देने में असमर्थ हैं। शुक्रवार को छात्रों ने पुस्तकालय अध्यक्ष से लंबी वार्ता कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिसके बाद पुस्तकालय निधि शुल्क को घटाने का निर्णय लागू कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- वाराणसी में बनेगा 13 मंजिला बनेगा महिला हॉस्टल, जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी

    खबरें और भी