Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में एक माह से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे तीन पंचायत सहायक, वेतन रोककर नोटिस जारी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 02:53 PM (IST)

    चंदौली में तीन पंचायत सहायकों ने एक महीने से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाई, जिसके बाद उनका एक महीने का वेतन रोककर नोटिस जारी किया गया है। उनकी लापरवाही के ल ...और पढ़ें

    एक माह से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे तीन पंचायत सहायक। AI जेनरेटेड फोटो

    एक माह से ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे तीन पंचायत सहायक। AI जेनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. तीन पंचायत सहायकों का एक माह का वेतन रोका गया।

    2. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने पर हुई यह कार्रवाई।

    3. संबंधित पंचायत सचिवों को भी नोटिस जारी किया गया।

    जागरण संवाददाता, नौगढ़ (चंदौली)। विकास क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत में पंचायत भवन पर फेस के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर तीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया गया है एवं पंचायत सहायक की लापरवाही पर तीन पंचायत सचिवों को भी नोटिस जारी किया गया।

    पंचायत भवन पर पंचायत सहायकों की अनुपस्थिति की लापरवाही को लेकर सोमवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपेंद्र साहनी तीन पंचायत कार्यालय अमदहां, बसौली और मगरही का जायजा लिया।

    इस दौरान ग्राम पंचायत अमदहा की पंचायत सहायक लक्ष्मी, बसौली के पंचायत सहायक संदीप, मंगरही के पंचायत सहायक सुमन लगातार एक महीने से फेस के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कराया। इस लापरवाही के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने तीनों पंचायत सहायकों का एक महीने का पूरा वेतन रोक दिया और उनके खिलाफ स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया।

    पंचायत सहायकों की लापरवाही को देखते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी अश्वनी गौतम, वरुण सिंह और सुधाकर पटेल के खिलाफ भी स्पष्टीकरण का नोटिस जारी किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीनों पंचायत सहायकों का वेतन लगाया तो पंचायत सचिवों का भी वेतन अवरुद्ध करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

    बताया कि सभी पंचायत सहायकों को पंचायत भवन पर उपस्थित रहना अनिवार्य है, जिससे ग्रामीणों को ब्लॉक का चक्कर नहीं लगाना पड़े उन्हें सारी सुविधाएं परिवार रजिस्टर नकल, आय, जाति ,निवास प्रमाणपत्र ऑनलाइन करना, वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन, जन्म ,मृत्यु प्रमाण पत्र पंचायत भवन से ही उपलब्ध कराई जानी है।

    खबरें और भी

    सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपेंद्र साहनी ने बताया कि पंचायत सहायकों की लगातार लापरवाही को लेकर पंचायत भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है जो भी पंचायत सहायक ऑनलाइन फेस के जरिए उपस्थिति दर्ज नहीं करते हैं तो उनका वेतन रोका जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गाजीपुर में कालूपुर गंगा तट पर कम जलस्तर के कारण फंसा जलपोत वाराणसी के लिए हुआ रवाना