चंदौली में पांच करोड़ के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी, गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार
चंदौली के चहनियां ब्लॉक पंचायत की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। यह राशि राज्य वित ...और पढ़ें

क्षेत्र पंचायत की बैठक में पांच करोड़ के प्रस्ताव को मिली हरी झंडी।
HighLights
चहनियां ब्लॉक पंचायत में 5 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर।
स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, स्वच्छता पर होगा खर्च।
राज्य, केंद्र वित्त और मनरेगा से मिलेगी राशि।
जागरण संवाददाता, चहनियां (चंदौली)। विकास खंड चहनियां के क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को ब्लॉक कार्यालय स्थित क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्य योजनाओं पर बैठक कर विचार विमर्श के बाद उसका अनुमोदन किया गया। इस दौरान पांच करोड़ का प्रस्ताव को हरी झंडी मिली।
उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक है। इसमें 2026-27 का राज्य वित्त, केंद्र वित्त, मनरेगा से पांच करोड़ रुपए का लक्ष्य गांवों के विकास के लिए आवंटित किया जाएगा। इससे क्षेत्र पंचायत, मनरेगा द्वारा ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य, शिक्षा,सीसी रोड, खड़ंजा, नाली निर्माण, स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई, पेयजल की व्यवस्था, क्षेत्र पंचायत द्वारा गांवों में प्रकाश के लिए सोलर लाइट, आदि की व्यवस्था किया जाएगा।
साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना,जल जीवन मिशन पर भी मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव व धर्म जाति से उठकर क्षेत्र का विकास करना है, साथ ही होने वाले विकास कार्यों के दौरान किसी प्रकार का अड़चन कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य नए कार्य का योजना बनाकर विकास कार्य में जुट जाएं।
अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिया कि बारिश के समय संक्रमण बीमारियों के बचाव को देखते हुए काम करें। ग्राम पंचायत अधिकारियों चेताया कि मृत्यु प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर नकल के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय में परेशान व दौड़ाना न पड़े।
खबरें और भी
बैठक में खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर, ओमप्रकाश, सियालाल यादव, समाज कल्याण विभाग अधिकारी प्रिंस गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, रविकांत चौहान, अक्षय यादव, मुकेश निषाद, ग्राम प्रधान जयराम शास्त्री आदि थे।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर में दूसरे की जमीन पर स्कूल दिखाकर मान्यता लेने का आरोप, BSA ने संचालन पर लगाई रोक