चंदौली राजकीय महाविद्यालय में बनेगा विज्ञान संकाय भवन, 9.60 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
चकिया के सावित्रीबाई फुले राजकीय महाविद्यालय में 9.60 करोड़ रुपये की लागत से विज्ञान संकाय भवन का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद 10 अगस्त ...और पढ़ें

राजकीय महाविद्यालय में बनेगा विज्ञान संकाय भवन।
HighLights
9.60 करोड़ की लागत से बनेगा विज्ञान संकाय भवन।
10 अगस्त को भूमि पूजन, नोएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि।
स्थानीय छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण बीएससी शिक्षा, अभिभावकों को राहत।
जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली)। सावित्रीबाई फुले राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान वर्ग की पढ़ाई का सपना अब साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद महाविद्यालय में नौ करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से विज्ञान संकाय भवन का निर्माण कराया जाएगा। भवन का भूमि पूजन 10 अगस्त को महाविद्यालय परिसर में होगा।
मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा के विधायक पंकज सिंह शामिल होंगे। महाविद्यालय में लंबे समय से बीएससी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग उठ रही थी। चकिया विधायक कैलाश आचार्य ने मुख्यमंत्री से लगातार इसकी पैरवी की। इसके बाद विज्ञान संकाय भवन निर्माण को मंजूरी मिली।
विधायक ने कहा कि विज्ञान संकाय भवन बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा उपलब्ध होगी। इससे उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की मजबूरी कम होगी और आर्थिक रूप से भी अभिभावकों को राहत मिलेगी।
बताया भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक होंगे। महाविद्यालय की प्राचार्य संगीता सिन्हा ने बताया कि विज्ञान संकाय भवन बनने के बाद लगभग 300 विद्यार्थियों को बीएससी की पढ़ाई का लाभ मिलेगा।
प्रयोगशालाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं से युक्त भवन बनने के बाद विज्ञान शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार होगा। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को कम खर्च में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- जौनपुर में 314 करोड़ की लागत बनेगी 46 किमी फोरलेन सड़क, PWD ने शुरू की निर्माण की तैयारी