जौनपुर में 314 करोड़ की लागत बनेगी 46 किमी फोरलेन सड़क, PWD ने शुरू की निर्माण की तैयारी
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को सई नदी पर स्थित धीरदास पुल से शाहगंज तक 46 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क की सौगात मिली है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ...और पढ़ें

314 करोड़ से धीरदास पुल से शाहगंज तक बनेगी 46 किमी फोरलेन सड़क।
HighLights
बदलापुर को मिली 314 करोड़ की फोरलेन सड़क सौगात।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 46 किमी परियोजना को दी मंजूरी।
पूर्वांचल में आवागमन होगा सुगम, विकास को मिलेगी गति।
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर)। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। सई नदी पर स्थित धीरदास पुल से शाहगंज तक लगभग 46 किलोमीटर लंबी सड़क का फोरलेन निर्माण करीब 314 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग ने परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन भी तैयार कर लिया है।
यह सड़क बदलापुर विधानसभा क्षेत्र की दक्षिणी सीमा पर स्थित धीरदास पुल से शाहगंज तक जाएगी। लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठ रही थी। विधायक रमेशचंद्र मिश्र लगातार इस परियोजना के लिए शासन स्तर पर प्रयास कर रहे थे।
गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने सड़क को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर उन्होंने ने अपनी स्वीकृति दे दी। परियोजना के तहत 262 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर, 42 करोड़ रुपये पुल एवं पुलियों के निर्माण पर तथा 10 करोड़ रुपये विद्युत पोल, तार और अन्य सार्वजनिक उपयोगिताओं के स्थानांतरण पर खर्च किये जाएंगे।
फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर यातायात अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम होगा। इससे बदलापुर, शाहगंज, आजमगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के बीच आवागमन आसान होगा। यात्रा का समय घटने के साथ व्यापार, परिवहन, कृषि विपणन और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।
खबरें और भी
क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण और बेहतर संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर धीरदास पुल से शाहगंज मार्ग को फोरलेन बनाने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान कर दी है। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक परियोजना के लिए धनराशि का आवंटन भी हो जाएगा। -रमेशचंद्र मिश्र, विधायक, बदलापुर।
यह भी पढ़ें- गाजीपुर के सोनबरसा में नाली विवाद का निकला समाधान, अब रामलीला मैदान के तालाब तक बनेगी नाली