विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजीपुर के सोनबरसा में नाली विवाद का निकला समाधान, अब रामलीला मैदान के तालाब तक बनेगी नाली

Published: Thu, 06 Aug 2026 10:15 PM (IST)

गाजीपुर के सोनबरसा गांव में नाली निर्माण के विवाद का समाधान हो गया है। उपजिलाधिकारी ने निजी भूमि के बजाय ...और पढ़ें

सोनबरसा में नाली विवाद का निकला समाधान।

सोनबरसा में नाली विवाद का निकला समाधान।

HighLights

  1. उपजिलाधिकारी ने सोनबरसा नाली विवाद का निरीक्षण किया।

  2. निजी भूमि के कारण प्रस्तावित मार्ग पर सहमति नहीं बनी।

  3. रामलीला मैदान तालाब तक वैकल्पिक नाली बनाने का निर्णय।

जागरण संवाददाता, कासिमाबाद (गाजीपुर)। सोनबरसा गांव में नाली निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के समाधान के लिए गुरुवार को उपजिलाधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों की बात सुनने और स्थलीय जांच के बाद प्रशासन ने विवादित मार्ग के बजाय रामलीला मैदान स्थित तालाब तक पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक नाली बनाने का निर्णय लिया।

गौरतलब है कि मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश उर्फ ओम यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तहसील परिसर में धरना देकर आरोप लगाया था कि 50 से 60 परिवारों के घरों का गंदा और बरसाती पानी निकासी के अभाव में जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने मौजा सोनबरसा के सार्वजनिक गड़ही से अतिक्रमण हटाकर नाली निर्माण की मांग की थी।

निरीक्षण में पता चला कि प्रस्तावित नाली मार्ग के बीच निजी भूमि पड़ रही है और भूमि स्वामियों की सहमति नहीं बनने से वहां निर्माण संभव नहीं है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि वैकल्पिक नाली बनने से गांव की जल निकासी की समस्या दूर होगी और विवाद भी समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में 2060 आयुष्मान कार्ड धारक मिले गलत, वेरिफिकेशन शूरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।