वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
चंदौली में वाराणसी एयर शो की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, जहां लोक निर्माण विभाग को गंगा घाटों पर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
चंदौली में वाराणसी एयर शो की तैयारियां जोरों पर।
PWD को 48 घंटे में घाटों पर काम पूरा करना।
सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता के लिए 23 लाख रुपये।
जागरण संवाददाता, चंदौली। बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एयर शो को लेकर तैयारी चल रही है। गंगा घाटों पर समतलीकरण सहित अन्य काम पहले ही शुरू करा दिया गया लेकिन लोकनिर्माण विभाग अब निविदा करा रहा है। वह भी निविदा की प्रक्रिया को चौबीस जबकि काम को 48 घंटे में करना है। इसके लिए 23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभाग को घाटों पर मिट्टी भराई और समतलीकरण से लेकर पहुंच मार्गों की मरम्मत तक के काम निर्धारित समय में पूरे कराने होंगे। वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो 22, 24 और 25 तारीख को होना है। जनपद में भी इसको लेकर तैयारी चल रही है।
आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए शासन से बजट आवंटित कर दिए गए हैं। एयर शो देखने के लिए लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए घाटों पर आवागमन, सुरक्षा और यातायात नियंत्रण के इंतजाम भी किए जाएंगे। इसके लिए चेकपोस्ट और बैरियर लगाए जाएंगे, ताकि वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।
घाटों से पार्किंग तक दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं
कार्ययोजना के तहत घाटों पर मिट्टी भराई और समतलीकरण कराया जाएगा। घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाया जाएगा। वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों पर भी मिट्टी भराई और समतलीकरण के कार्य होंगे।
आयोजन के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए अस्थायी शौचालय स्थापित किए जाएंगे। सुरक्षा और निगरानी के मद्देनजर घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था भी की जाएगी। अकेले वीआइपी व्यवस्था को ठीक कराने के लिए आठ लाख रुपये मिले हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।