Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा, बांध, बंधियां पानी से लबालब, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 07:25 PM (IST)

    चंदौली के चकिया और नौगढ़ में भारी बारिश से बांधों में पानी भर गया है। चंद्रप्रभा और मूसाखाड़ बांध से पानी छोड़ने के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है ज ...और पढ़ें

    मूसाखाड़ और चंद्रप्रभा बांध से छोड़ा गया पानी, नदियों के जलस्तर में वृद्धि।
    मूसाखाड़ और चंद्रप्रभा बांध से छोड़ा गया पानी, नदियों के जलस्तर में वृद्धि।

    HighLights

    1. चंदौली में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा |
    2. नदियों का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट जारी |
    3. प्रशासन ने तटवर्ती गांवों को किया सचेत |

    जागरण संवाददाता, चकिया (चंदौली)। चकिया व नौगढ़ के पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार की रात्रि व मंगलवार की दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई। इससे बांध, बंधियां पानी से लबालब हो गईं है। क्षमता से अधिक पानी स्टोर होने से बांध और बीयर ओवरफ्लो करने लगे हैं। चंद्रप्रभा व मूसाखाड़ बांध से पानी मंगलवार की सुबह से ही छोड़ा जा रहा है।

    इससे इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। निचले इलाके के गांवों तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क रहने के साथ बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। मुजफ्फरपुर बीयर से सर्वाधिक मात्रा में पानी चंद्रप्रभा नदी में छोड़ा गया है। वहीं, गड़ई के जलस्तर में भी वृद्धि हुई।

    यह भी पढ़ेंपूर्वांचल में बादलों ने ग‍िराया पानी और पारा, जानें इस पूरे सप्‍ताह मौसम का कैसा रहेगा रुख

    पिछले 24 घंटे में 25 से 30 मिलीमीटर हुई बरसात से बांध, बीयर व बंधियां ओवरफ्लो करने लगी हैं। चंद्रप्रभा कैचमेंट (जल संग्रहण क्षेत्र) में पिछले तीन दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। सोमवार की रात मूसलाधार 30 मिलीमीटर बारिश होते ही मंगलवार तड़के 2200 क्यूसेक पानी छोड़े जाने का क्रम शुरू हो गया था। बांध में पानी लगातार स्टोर होने के चलते शाम को 3,092 क्यूसेक पानी ओवरफ्लो करने लगा।

    सिंचाई विभाग के अभियंता का कहना है कि मंगलवार की रात्रि में बारिश हुई तो बांध से पानी ओवरफ्लो होने के क्रम में वृद्धि होना तय है। चंद्रप्रभा बांध पर आधारित मुजफ्फरपुर बीयर से 5,248 क्यूसेक पानी ओवरफ्लो कर रहा है। नौगढ़ व भैसौड़ा बांध के स्थिर रहने से विभाग ने राहत की सांस ली है। हालांकि मूसाखाड़ बांध से दोपहर में 2,984 क्यूसेक व लतीफशाह बीयर से शाम को 1,416 क्यूसेक पानी ओवरफ्लो होने का क्रम शुरू हुआ था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंसैय्यद बाबा के मजार से दो बुर्का पहने महिलाएं आईं, लाखों के जेवरात चुराकर फरार हो गईं

    मौसम इसी तरह रहा और बरसात हुई तो चंद्रप्रभा व कर्मनाशा नदी उफान पर आ जाएंगी। साथ ही लोगों को एक बार फिर बाढ़ की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। तटवर्ती गांवों के लोगों को पुलिस के माध्यम से सचेत करने में जिला प्रशासन जुट गया है।

    बोले अध‍िकारी

    चंद्रप्रभा, कर्मनाशा बांध के ओवरफ्लो करने के साथ ही संबंधित नदियों में उफान आने के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। तटवर्ती गांवों के लोगों को सचेत किया जा रहा है। बाढ़ आपदा को लेकर तहसील प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। हालांकि स्थिति फिलहान सामान्य है। - विनय कुमार मिश्र, उपजिलाधिकारी

    यह भी पढ़ें वाराणसी में बोले कांग्रेस नेता अजय राय - "राहुल गांधी ने वोट चोरी पर एटम बम फोड़ा, अब हाइड्रोजन बम की बारी"