विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौली में प्रेमी से बात करने से रोकने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

Published: Thu, 02 Jul 2026 03:09 PM (IST)

चंदौली के कैली गांव में एक किशोरी ने कथित तौर पर प्रेमी से बात करने से रोके जाने पर फंदा ...और पढ़ें

प्रेमी से बात करने से रोकने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान।

प्रेमी से बात करने से रोकने पर किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान।

HighLights

  1. कैली गांव में किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की।

  2. प्रेम प्रसंग के कारण परिवार ने बात करने से रोका था।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, ताराजीवनपुर (चंदौली)। कैली गांव में बुधवार की रात किशोरी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर शव को बाहर निकाला। कैली गांव निवासी साधना का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम परिवार के सदस्य घर के निचले हिस्से में अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान किशोरी दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर स्वजन को शक हुआ।

दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इसके बाद खिड़की तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस ने किशोरी को पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटका पाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- जालौन में घर के बाहर सो रही महिला की सिर कुचलकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी