Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में गेहूं की खरीदारी ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, 3862 किसान हुए लाभान्वित

    Updated: Thu, 21 May 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

    चंदौली में गेहूं खरीद ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसमें अब तक 18 हजार टन से अधिक गेहूं खरीदा गया है। इससे 3862 किसान लाभान्वित हुए हैं ...और पढ़ें

    गेहूं की खरीदारी ने तोड़ा चार साल का रिकार्ड, 3862 किसान हुए लाभान्वित।

    गेहूं की खरीदारी ने तोड़ा चार साल का रिकार्ड, 3862 किसान हुए लाभान्वित।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंदौली। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर इस बार गेहूं की खरीदारी ने पिछले चार वर्ष के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। अभी तक 18 हजार टन से अधिक की खरीदारी हो चुकी है। प्रक्रिया अभी भी जारी है। ऐसे में माना जा रहा कि 25 हजार टन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

    खरीद की यह मात्रा वर्ष 2021-22 के बाद से सबसे अधिक है। चार वर्ष पहले नौ हजार टन टन खरीदारी हुई थी। हालांकि लक्ष्य से अभी भी खरीद बहुत पीछे हैं। 15 जून तक केंद्र खुले रहेंगे। शासन की ओर से खरीद में काेई दिक्कत न हो इसलिए लाख बोरी उपलब्ध कराई गई।

    जिले में गेहूं खरीद के लिए 69 खरीद केंद्र खोले गए हैं। रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 160 प्रति क्विंटल अधिक था।

    शुरूआती दौर में बाजार कीमत कम होने पर अधिसंख्य किसान खरीद केंद्रों पर ही गेहूं की बेचा। कुछ ही दिन बाद व्यापारियों ने दम बढ़ा दिया। इससे अब किसान अपनी ऊपज व्यापारियों को बेच दे रहे हैं।

    आंकड़ों पर गोर किया जाए तो खरीद सत्र 2022-23 में महज 9498 टन गेहूं की खरीद की गई थी। इससे 2104 किसान लाभान्वित हुए थे। पिछले वर्ष महज आठ हजार टन ही गेहूं की खरीद हो सकी थी।

    तमाम कोशिश के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं आया। चालू सत्र में अब तक 18 हजार 922 टन गेहूं की खरीद की गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद में पिछले चार साल का रिकॉर्ड टूट गया। हालांकि तक लक्ष्य पूरा नहीं हो सकेगा फिर भी स्थिति ठीक रहेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में गेहूं खरीद में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई, केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश