Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में डीडीयू मंडल ने जीतीं 21 शील्ड, दक्षता उपविजेता कप पर भी जमाया कब्जा

    By Vivek dubeyEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:43 PM (IST)

    डीडीयू मंडल ने 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 विभागीय शील्ड और महाप्रबंधक का एफिशिएंसी रनर-अप कप जीता। इस उपलब्ध ...और पढ़ें

    HighLights

    1. डीडीयू मंडल ने कुल 21 विभागीय शील्ड जीतीं।

    2. महाप्रबंधक का एफिशिएंसी रनर-अप कप भी मिला।

    3. सोलह रेलकर्मियों को व्यक्तिगत उत्कृष्ट सेवा सम्मान।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। पूर्व मध्य रेल के 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2026 समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपलब्धियों का नया इतिहास रच दिया। पाटलिपुत्र रेल परिसर में आयोजित समारोह में मंडल ने आठ एकल व 13 संयुक्त सहित कुल 21 विभागीय शील्ड अपने नाम कीं।

    इसके साथ ही 16 रेलकर्मियों को व्यक्तिगत उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। डीडीयू मंडल की ओर से मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने शाखा अधिकारियों के साथ शील्डें एवं सम्मान ग्रहण किए। समारोह में डीडीयू मंडल को महाप्रबंधक का प्रतिष्ठित एफिशिएंसी रनर-अप कप सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त रूप से मिला।

    यह सम्मान मंडल की प्रभावी कार्यशैली, परिचालन क्षमता, संरक्षा मानकों तथा प्रशासनिक समन्वय का प्रमाण माना जा रहा है। वहीं समग्र दक्षता की विजेता शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान की गई। रेल प्रशासन के अनुसार डीडीयू मंडल ने इस बार स्वच्छता, समयपालन, माल परिवहन, ट्रैक अनुरक्षण, सिग्नल व्यवस्था, यांत्रिक दक्षता, विद्युत संचालन, कार्मिक प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन तथा स्वास्थ्य सेवाओं समेत अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। यही वजह रही कि विभिन्न विभागों में एकल एवं संयुक्त श्रेणियों में सर्वाधिक सम्मान हासिल हुए।

    व्यक्तिगत पुरस्कार पाने वालों में वरिष्ठ मंडल अभियंता अजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक सुधीर प्रसाद सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी संतोष कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी सुमित चटर्जी, सहायक मंडल अभियंता ऋषिकेश मीणा, मुख्य प्रचार निरीक्षक मोहम्मद वसीम, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता धर्मेंद्र कुमार यादव, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता वकील अली अंसारी, वरिष्ठ वाणिज्य सह टिकट क्लर्क अजीत कुमार, स्टेशन मास्टर प्रिंस कुमार एवं इन्दुभूषण मिश्रा, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट सौरभ कुमार, पॉइंट्समैन-बी जयमाला कुमारी, तकनीशियन रोहित कुमार, अनुष्का सिन्हा तथा जितेंद्र कुमार सिंह शामिल रहे।

    खबरें और भी

    मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि यह सफलता किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के अनुशासन, समर्पण तथा टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 21 विभागीय शील्ड एवं 16 व्यक्तिगत सम्मान यह सिद्ध करते हैं कि डीडीयू मंडल सुरक्षित, समयबद्ध, विश्वसनीय तथा यात्री-केंद्रित रेल सेवाओं के उच्च मानकों को लगातार स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करेगी।


    डीडीयू मंडल की प्रमुख उपलब्धियां
    - कुल 21 विभागीय शील्ड जिसमें आठ एकल व 13 संयुक्त।
    - महाप्रबंधक का एफिशिएंसी रनर-अप कप सोनपुर मंडल के साथ संयुक्त।
    - डीडीयू जंक्शन को बिग स्टेशन क्लीनलीनेस शील्ड।
    - पंक्चुअलिटी एफिशिएंसी शील्ड पर कब्जा।
    - सेफ्टी शील्ड हासिल कर संरक्षा में उत्कृष्टता का प्रदर्शन।
    - ट्रैक मेंटेनेंस शील्ड से इंजीनियरिंग क्षमता को मिली पहचान।
    - बेस्ट डीजल शेड व बेस्ट लोको क्रू लॉबी का सम्मान डीडीयू को।
    - बेस्ट फ्रेट डिपो डीडीयू व बेस्ट कोचिंग डिपो गया को सम्मान।
    - 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यक्तिगत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार।