चंदौली में सीरियल किलर के एनकाउंटर मामले की होगी मजिस्ट्रेट जांच, 24 घंटे में की थी 3 लोगों की हत्या
चंदौली में तीन हत्याओं के आरोपी सीरियल किलर गुरुप्रीत सिंह के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। ...और पढ़ें

गुरुप्रीत सिंह (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंदौली। चौबीस घंटे के भीतर डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस और एक निजी अस्पताल में तीन हत्याएं करने वाले सीरियल किलर गुरुप्रीत सिंह को ढेर किए जाने के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होगी।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जांच के लिए संस्तुति जिलाधिकारी को भेज दिया है। जिलाधिकारी के माध्यम से अपर जिलाधिकारी को जांच के लिए जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिले में दस और 11 मई की रात तीन सिलसिलेवार हत्याओं के बाद चंदौली पुलिस सहित स्थानीय लोगों की नींद उड़ गई थी।
क्या था पूरा मामला
सकलडीहा-कुछमन स्टेशन के बीच गाजीपुर के यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अभी पुलिस और जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि जम्मूतवी एक्सप्रेस में बिहार के यात्री की हत्या कर दी गई। इसी दिन अस्पताल में घुसकर महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ग्रामीणों ने दौड़ाकर आरोपित गुरुप्रीत सिंह को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से दो असलहा और 28 कारतूस बरामद किए गए थे। दूसरे दिन रात सकलडीहा में पुलिस रेलवे लाइन के पास सीन रिक्रिएट कराने ले गई थी।
इसी दौरान वह पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसे दो गोलियां लगीं और उसकी मौत हो गई। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चार मुकदमें दर्ज किए गए हैं। पुलिस मृतक प्रमाणपत्र के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है। इसके पहले मजिस्ट्रेटी जांच की प्रक्रिया भी पूरी करने के लिए संस्तुति की गई है।
खबरें और भी
किसी भी काउंटर में मजिस्ट्रेटी जांच एक प्रक्रिया है। इसके तहत जांच की संस्तुति की गई है। जिलाधिकारी के माध्यम से मजिस्ट्रेट नियुक्त कर जांच कराई जाएगी।
आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षकयह भी पढ़ें- चंदौली में पुलिस मुठभेड़ में पांच अंतरप्रांतीय लुटेरे गिरफ्तार, एक आरोपित हुआ घायल