Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुगलसराय में पुलिस टीम पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो सगे भाइयों को पुल‍िस ने दबोचा

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:17 PM (IST)

    मुगलसराय में दुलहीपुर चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले दो मुख्य आरोपी सगे भाई प्रिंस सोनकर और अमरजीत सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार क ...और पढ़ें

    मुगलसराय पुलिस पर हमला करने वाले दो मुख्य आरोपी भाई गिरफ्तार।

    मुगलसराय पुलिस पर हमला करने वाले दो मुख्य आरोपी भाई गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दुलहीपुर चौकी प्रभारी समेत पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कई दिनों की लगातार दबिश और सघन तलाश अभियान के बाद मुख्य आरोपियों में शामिल दो सगे भाइयों प्रिंस सोनकर उर्फ विराट सोनकर तथा अमरजीत सोनकर उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया।

    दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना के बाद थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं अभियान की कमान संभाली। उनके निर्देशन में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई।

    बढ़ते पुलिस दबाव के चलते।आखिरकार दोनों वांछित आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गौरतलब है कि सावन माह के दौरान प्रशासनिक आदेश के अनुपालन में मीट एवं मुर्गा दुकानों पर नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान दुलहीपुर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह घायल हो गए थे।

    आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, पुलिसकर्मियों से मारपीट की तथा एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ दी थी। घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में चली कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    खबरें और भी