रिंग रोड पर लूट और अवैध शराब बेचने में मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक सस्पेंड, पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की चेतावनी के बावजूद लापरवाही बरतने पर मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उन पर रिंग रोड पर हुई लूट और अव ...और पढ़ें
-1775321392457_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चंदौली। जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपराध गोष्ठी में पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं होने पर मुगलसराय के प्रभारी निरीक्षक को भुगतना पड़ा।
रिंग रोड पर लूट और शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध रूप से हो रही बिक्री का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने पर भी कार्रवाई नहीं करने पर निलंबित कर दिया है। मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। इसके साथ ही यातायात विभाग के छह पुलिस कर्मियों पर ही कार्रवाई की तलवार लटक रही है। मामले की जांच चल रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाने के लिए पहली समीक्षा बैठक में ही बताया गया गया था। इसके बाद भी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने दो अप्रैल को इंटरनेट मीडिया पर शराब की दुकान बंद होने के पश्चात भी अवैध रूप से शराब बिक्री का वीडियो प्रचलित होने को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की।
उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी
इसी तरह रात में लूट की घटना की जानकारी अगले दिन तक उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई। साथ ही मामले का राजफाश भी नहीं किया गया। लापरवाही मिलने पर प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
बताया कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उन्हें दी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया था कि जनता की शिकायतों के प्रति संवेदनशील बने एवं तत्काल कार्रवाई की जाए। इस तरह से लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।