Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'PDA के नाम पर पिछड़ों को भ्रमित कर रही सपा', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:50 PM (IST)

    ओपी राजभर ने चंदौली में जनक्रांति महारैली में सपा पर पीडीए के नाम पर पिछड़ों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रजापति समाज को राजनीतिक रूप से स ...और पढ़ें

    पीडीए के नाम पर पिछड़ों को भ्रमित कर रही सपा: ओमप्रकाश राजभर।

    पीडीए के नाम पर पिछड़ों को भ्रमित कर रही सपा: ओमप्रकाश राजभर।

    HighLights

    1. राजभर ने सपा पर पीडीए के नाम पर भ्रमित करने का आरोप लगाया।

    2. प्रजापति समाज को राजनीतिक रूप से संगठित होने का आह्वान किया।

    3. ओबीसी आरक्षण के उप-वर्गीकरण और जातिवार जनगणना की मांग की।

    जागरण संवाददाता, चंदौली। पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती पर जनक्रांति महारैली का आयोजन किया गया। इसमें प्रजापति समाज से राजनीतिक रूप से संगठित होने का आह्वान किया गया।

    कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जो समाज अपने इतिहास, महापुरुषों और पूर्वजों का सम्मान नहीं करता, वह आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर पीडीए के नाम पर पिछड़े समाज को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

    कहा कि यहां की रैली ने यह साबित कर दिया कि भागीदारी पार्टी किसी एक समाज तक सीमित नहीं है। एटा, इटावा, कन्नौज, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और जालौन सहित कई जिलों में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है।

    उन्होंने सपा, कांग्रेस और बसपा पर पिछड़ों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रजापति, विश्वकर्मा, निषाद, बिंद, केवट, मल्लाह, नाई, लोहार और कुम्हार सहित अति पिछड़ी जातियों को उनका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला। ओबीसी आरक्षण के उप-वर्गीकरण और जातिवार जनगणना के बाद आरक्षण का न्यायपूर्ण बंटवारा होने से वंचित समाजों को उनका अधिकार मिलेगा।

    दावा किया कि योगी सरकार में पारदर्शी ढंग से लाखों सरकारी नौकरियां दी गई हैं। गरीबों के साथ अन्याय होने पर मुख्यमंत्री स्तर तक बात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

    आयुष्मान कार्ड न होने वालों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का उल्लेख करते हुए पिछले नौ वर्षों में 62 करोड़ रुपये से अधिक मदद उपलब्ध कराने का दावा किया। रैली में प्रेमचंद प्रजापति, महेश चंद प्रजापति, कीर्ति द्विवेदी, शशिकांत प्रजापति, चेखुर प्रसाद प्रजापति, दशरथ प्रजापति, कमला फौजी, विनोद प्रजापति और छत्रबली सिंह मौजूद थे।

    खबरें और भी

    पीडीए का नया अर्थ बताकर सपा पर साधा निशाना

    राजभर ने अखिलेश यादव के पीडीए नारे पर तंज कसते हुए इसका नया अर्थ ''पिटेगा अहीर और पिटेगा अल्पसंख्यक'' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में केवल यादवों को लाभ मिलता था। जबकि, एनडीए सरकार में सभी वर्गों को लाभांवित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- स्कूली खेलों में UP को देश के शीर्ष तीन राज्यों में लाने का लक्ष्य, मिली तीन बड़ी स्कूली चैंपियनशिप की मेजबानी