Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्कूली खेलों में UP को देश के शीर्ष तीन राज्यों में लाने का लक्ष्य, मिली तीन बड़ी स्कूली चैंपियनशिप की मेजबानी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    International School Games: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हाल ही में हुए इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आइएसएफ) के चुनाव में दीपक कुमार कार्यकार ...और पढ़ें

    आईएसएफ कार्यकारिणी में निर्वाचित सदस्य होकर सर्बिया से लौटने पर मुख्यमंत्री से मिले कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार

    आईएसएफ कार्यकारिणी में निर्वाचित सदस्य होकर सर्बिया से लौटने पर मुख्यमंत्री से मिले कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार

    HighLights

    1. इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य चुने गए एसीएस दीपक कुमार

    2. सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले दीपक कुमार, दी स्कूली खेलों के बढ़ते स्तर की जानकारी

    3. मुख्यमंत्री ने कहा-वर्ष 2036 ओलिंपिक की तैयारी का खाका तैयार करें

    4. भारत को आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल कुश्ती व बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2036 में भारत में प्रस्तावित ओलिंपिक खेलों की तैयारी को गति देने के लिए प्रदेश के खेल संघों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य चुने गए एसीएस दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री से भेंट की और स्कूली खेलों में उत्तर प्रदेश की प्रगति से अवगत कराया।

    अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से भेंट करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक खेल संगठनों में बढ़ती भागीदारी से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल संस्थाओं को नया अनुभव मिलेगा। जिससे प्रदेश और देश की खेल व्यवस्था और मजबूत होगी। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2036 तक उत्तर प्रदेश को स्कूली खेलों के क्षेत्र में देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करने के लिए अभी से ठोस योजना बनाने पर जोर दिया।

    स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसजीएफआई) के अध्यक्ष व कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में हाल ही में हुए इंटरनेशनल स्कूल स्पोर्ट्स फेडरेशन (आइएसएफ) के चुनाव में दीपक कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं।

    इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थाओं की कार्यप्रणाली और नीतियों का अनुभव प्रदेश और देश की खेल व्यवस्था को नई दिशा देगा। कबड्डी और योग जैसे पारंपरिक भारतीय खेलों को ओलंपिक में शामिल कराने के लिए रणनीतिक प्रयास किए जाने चाहिए।

    खबरें और भी

    वर्ल्ड स्कूल वालीबाल चैंपियनशिप-2025 में कांस्य

    दीपक कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि भारत ने पहली बार आईएसएफ अंडर-15 वर्ल्ड स्कूल वालीबाल चैंपियनशिप-2025 में बालक वर्ग का कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत 120 से अधिक शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और प्रशिक्षकों को प्रमाणित किया गया है।

    दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी

    भारत को अगले वर्ष 2027 में दो बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं आईएसएफ वर्ल्ड स्कूल कुश्ती चैंपियनशिप और आइएसएफ वर्ल्ड स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। दोनों प्रतियोगिताएं दिल्ली में होंगी। एसजीएफआई ने इसके लिए दिल्ली सरकार और भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के साथ समझौता किया है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में 35 से अधिक देशों के 1,100 से ज्यादा खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री से दीपक कुमार की मुलाकात के दौरान माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव व एसजीएफआई की कार्यकारिणी के सदस्य भगवती सिंह भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- विघटनकारी ताकतों के भटकाव में न आएं छात्र, अब शिक्षकों पर जिम्मेदारी: योगी

    यह भी पढ़ें- सीएम योगी ने इटावा को दी 604 करोड़ की सौगात, बोले- सपा सरकार में अटका सैफई मेडिकल संस्थान, हमने पूरा किया