Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम आवास योजना के लिए अब ये लोग भी कर सकते हैं अप्लाई, लाभार्थियों के चयन के लिए समय सीमा बढ़ी

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 05:18 PM (IST)

    ग्राम्य विकास आयुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के लिए लाभार्थियों का डेटा कैप्चर करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूब ...और पढ़ें

    14 अक्टूबर तक होगा पीएम आवास के लाभार्थियों का चयन
    14 अक्टूबर तक होगा पीएम आवास के लाभार्थियों का चयन

    HighLights

    1. पीएम आवास योजना की समय सीमा बढ़ी |
    2. 14 अक्टूबर तक डेटा कैप्चर |
    3. ग्राम पंचायत सर्वेयरों के साथ बैठक |

    जागरण संवाददाता, चंदौली। आयुक्त, ग्राम्य विकास की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चल रहे आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 में नए लाभार्थियों का डाटा कैप्चर करने के लिए समय-सीमा 14 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।

    यदि पात्र लाभार्थी किसी कारण से सर्वे में आने से छूट गए हो या सर्वे के समय घर पर उपलब्ध नहीं थे और वर्तमान में घर आ गए हो तो ऐसे लाभार्थियों का सर्वेक्षण कार्य (डाटा कैप्चर) 14 अक्टूबर तक सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाएगा।

    आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ग्राम पंचायतों के सर्वेयर के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग /बैठक कर छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के सर्वेक्षण (डाटा कैप्चर) का कार्य आरंभ कराएं।