Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में दोस्‍त को दगा देकर नाबालिग बहन को भगा लाया, चंदौली के मंदिर में रचा रहा था शादी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 04:27 PM (IST)

    चंदौली पुलिस ने बिहार से अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने दोस्त की बहन को लुधियाना में दोस्ती ...और पढ़ें

    चंदौली में दोस्त की नाबालिग बहन को भगाकर शादी कर रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा।

    चंदौली में दोस्त की नाबालिग बहन को भगाकर शादी कर रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा।

    HighLights

    1. चंदौली पुलिस ने बिहार से अगवा नाबालिग को बचाया।

    2. आरोपी दोस्त की बहन को भगाकर शादी कर रहा था।

    3. काली माता मंदिर से आरोपी गोलू कन्नौजिया गिरफ्तार।

    जागरण संवाददाता, चंदौली। लुधियाना में दोस्ती, फिर घर आना-जाना और आखिरकार दोस्त की नाबालिग बहन को भगा ले जाना...। प्यार और धोखे के इस आपराधिक मामले में सकलडीहा पुलिस ने कार्रवाई की। बिहार के पटना से अगवा की गई एक नाबालिग लड़की से शादी करने पहुंचे युवक को सकलडीहा पुलिस के सहयोग से मंगलवार की देर शाम मंदिर परिसर से ही धर दबोचा गया।

    पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव का है। गोलू कन्नौजिया लुधियाना की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वहीं उसकी जान-पहचान पटना जिले के पुनपुन थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई। दोस्ती गहरी हुई तो गोलू का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया।

    इसी दौरान उसकी नीयत खराब हुई और 30 जुलाई को पटना पहुंचा। एक अगस्त की सुबह चार बजे वह अपने ही दोस्त की नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया। स्वजनों की तहरीर पर पुनपुन थाने में अपहरण का केस दर्ज हुआ। बिहार पुलिस आरोपित की लोकेशन ट्रेस करते हुए सकलडीहा पहुंची। मंगलवार को सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद की टीम के साथ मिलकर काली माता मंदिर में छापेमारी की गई, जहां से गोलू को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया गया।