Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था मतांतरण का खेल, छह आरोप‍ित गिरफ्तार

    By Uday Nath Shukla MunnaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 05:24 PM (IST)

    चंदौली के सकलडीहा में प्रार्थना सभा की आड़ में कथित मतांतरण के आरोप में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से बाइबिल, धार्मिक पंपलेट और अन्य ...और पढ़ें

    प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का प्रयास, चंदौली में छह आरोपित पकड़े गए।

    प्रार्थना सभा की आड़ में मतांतरण का प्रयास, चंदौली में छह आरोपित पकड़े गए।

    HighLights

    1. सकलडीहा के इटवा गांव में मतांतरण का आरोप।

    2. पुलिस ने छह आरोपितों को मौके से किया गिरफ्तार।

    3. बाइबिल, धार्मिक सामग्री समेत कई वस्तुएं बरामद।

    जागरण संवाददाता, चंदौली। सकलडीहा कोतवाली के ग्राम इटवा में प्रार्थना सभा की आड़ में कथित रूप से लोगों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के मामले में पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मौके से सात बाइबिल, 200 धार्मिक पंपलेट, 50 धार्मिक पुस्तिकाएं, एक होम थियेटर, दो माइक, एक कार, दो बाइकें बरामद हुई हैं।

    सभी आरोपितों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपित वाराणसी, गाजीपुर व जिले के निवासी हैं। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिली कि इटवा गांव के एक मकान में लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

    सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मौजूद मिले। कुछ लोग माइक से धार्मिक प्रचार कर रहे थे, जबकि अन्य लोग धार्मिक पुस्तकें, प्रचार सामग्री बांट रहे थे। आरोप है कि लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन, धार्मिक विश्वास के आधार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में धीरज सिंह निवासी गौरहट, थाना खानपुर, गाजीपुर, राजेश मौर्य निवासी इटवा, थाना सकलडीहा, कमलेश कुमार निवासी इटवा, थाना सकलडीहा, गुड्डू निवासी नेवादा, थाना चितईपुर, वाराणसी, दिनेश कुमार पटेल निवासी पहड़िया गनपत नगर, थाना सारनाथ, वाराणसी, अजीत कुमार निवासी नेगुरा, थाना धानापुर, चंदौली शामिल हैं। सीओ ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। इस कृत्य मे जो सम्मिलित होगा, उसे पकड़ा जाएगा।

    खबरें और भी