Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंदौली में यूपी-बिहार बॉर्डर से वाराणसी के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, विधायक सुशील सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    Updated: Sun, 24 May 2026 05:33 PM (IST)

    चंदौली के सैयदराजा ग्रामीण क्षेत्रों और यूपी-बिहार सीमा से वाराणसी के लिए नई रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

    फीता काटते विधायक सुशील सिंह

    फीता काटते विधायक सुशील सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, चंदौली। सैयदराजा के ग्रामीण क्षेत्रों से वाराणसी आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक सुशील सिंह ने रविवार को यूपी-बिहार बॉर्डर स्थित नौबतपुर से वाराणसी पड़ाव तक रोडवेज बस सेवा की शुरुआत करते हुए दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में उत्साह रहा।

    बस प्रतिदिन सुबह आठ बजे नौबतपुर से पड़ाव के लिए रवाना होगी। जिसका लाभ पास से दर्जन भर गांवों के अलावा पड़ोसी प्रांत बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा। लंबे समय से लोगों को वाराणसी तक नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा की मांग कर रही थी।

    76177491

    केवल 55 रुपए होगा किराया

    यात्रियों को निजी वाहनों और महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन्हें आर्थिक बोझ के साथ समय की भी परेशानी उठानी पड़ती थी। नौबतपुर से वाराणसी तक चलने वाली बसें प्रतिदिन चार चक्कर लगाएंगी। यात्रियों को मात्र 55 रुपये किराये में वाराणसी तक सफर की सुविधा मिलेगी। पहली बस सुबह आठ बजे नौबतपुर से रवाना होकर सैयदराजा, चंदौली और मुगलसराय होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

    एआरएम विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बस सेवा प्रतिदिन आठ बजे नौबतपुर से संचालित होंगी। यात्रियों की सुविधा और समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि लोगों को नियमित परिवहन सेवा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल, विपिन सिंह, रमेश राय, अमित अग्रहरी, सैलेन्द्र सिंह विकाश सिंह अलख नारायण सिंह श्यामसुंदर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के गया में 74 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, गया में सजा रोजगार मेला