विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसी पर रफ्तार भरेंगी वंदे भारत और राजधानी, रेलवे बोर्ड ने मांगी रिपोर्ट

Published: Wed, 01 May 2024 03:08 PM (GMT+05:30)

Indian Railways पहले मालगाड़ियों का परिचालन इंडियन रेलवे के ट्रैक से किया जाता था। ऐसे में मालगाड़ियों को पास कराने ...और पढ़ें

मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसी पर रफ्तार भरेंगी वंदे भारत और राजधानी
मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसी पर रफ्तार भरेंगी वंदे भारत और राजधानी

विवेक दुबे, चंदौली। मालगाड़ियों के लिए बने डीएफसी पर यात्रियों ट्रेनों का भी संचालन होगा। जल्द ही वंदे भारत, राजधानी सहित सुपरफास्ट व स्पेशल यात्री ट्रेनें इस ट्रैक पर रफ्तार भरेंगी। फिलहाल मालगाड़ियों को वरीयता दी जा रही है। संकट की स्थिति में यात्री ट्रेनों के परिचालन के लिए मंथन किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने डीएफसी अधिकारियों से तैयारी की रिपोर्ट मांगी है।

पहले मालगाड़ियों का परिचालन इंडियन रेलवे के ट्रैक से किया जाता था। ऐसे में मालगाड़ियों को पास कराने के चक्कर में यात्री ट्रेनें विलंब हो जाती थीं। इस स्थिति से निपटने के लिए एक अलग से डीएफसी (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) ट्रैक बिछाया गया। इस रेल लाइन को दो भाग में विभाजित कर कार्य को पूरा किया गया।

120 किलोमीटर की स्पीड से चलाई जा रही हैं मालगाड़ियां

ईस्टर्न में दानकुनी से लुधियाना खुर्जा तक 1875 और वेस्टर्न में मकरपुरा से दादरी तक 1506 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई गई। वर्तमान में लोडेड मालगाड़ियां 120 किलोमीटर की स्पीड से चलाई जा रही हैं। वहीं, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है। यात्री ट्रेनें चलने के बाद यात्री भी समय से गंतव्य तक पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें: 'तुम्हारा बेटा पकड़ा गया है पैसे भेजो तभी बचेगा...', साइबर ठग अपना रहे नए-नए हथकंडे; पुलिस हुई चौकन्नी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।