चित्रकूट : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, 22 लोग हुए घायल
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर की टक्कर में 22 लोग घायल हो गए, जिसमें एक मरीज की मौत हो ...और पढ़ें
-1787159191479_m.webp)
HighLights
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस-ट्रैक्टर की टक्कर हुई।
हादसे में 22 लोग घायल, एक व्यक्ति की मौत।
नेत्र रोगी और तीर्थ यात्री हादसे का शिकार हुए।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के जनपद बांदा थाना बदौसा क्षेत्र में बुधवार की रात लगभग नौ बजे नेत्र रोगियों को लेकर आ रही एंबुलेंस की तीर्थ यात्रियों से भरे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें कुछ मरीज समेत 22 लोग घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, सीओ सत्येंद्र सिंह, भरतकूप प्रभारी थाना अध्यक्ष अभय राज और शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी मय फोर्स और चार एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को चित्रकूट के शिवरामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई फतेहपुर के यात्री शामिल हैं।
यात्रियों से भरे ट्रैक्टर से हुई टक्कर
जनपद झांसी थाना मऊरानीपुर कस्बा से आंखों का आपरेशन करने के लिए मध्य प्रदेश जिला सतना में चित्रकूट स्थित जानकी कुंड चिकित्सालय की एंबुलेंस लगभग 25 मरीज को लेकर आ रही थी, जैसे ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बदौसा थाना क्षेत्र के पाइंट 12.5 किमी पर पहुंची तो यात्रियों से भरे ट्रैक्टर से टक्कर हो गई ।
घायलों में फतेहपुर के गाजीपुर निवासी रमेश निषाद, सहदेव निषाद, ट्रैक्टर चालक विनोद निषाद, मऊरानीपुर के ककवारा निवासी हरिलाल, तोड़ी फतेहपुर निवासी कैलाश, पान कुंवर,रामकिशोर, लती राम, प्रागी, मातादीन, शिवगोपाल, आशाराम, दयाराम, सेवक राम, नंदू देवी,सूरज, प्रेमचंद, कुंवर बाई,रामरति, फूलवती, उमा देवी और रामदेवी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे में इलाज के दौरान वरिष्ठ नागरिक फतेहपुर गाजीपुर निवासी 75 वर्षीय दयादीन की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- यूपी और उत्तराखंड में करोड़ों के नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी बिलों पर बेची जा रही थीं दवाएं
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी घायल को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है चार मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई गई है इसके बावजूद डाक्टर से सभी घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं।
