B.Ed. प्रवेश परीक्षा कल, 2160 परीक्षार्थी होंगे शामिल, GGIC; चित्रकूट इंटर कॉलेज और GTG में बनाए सेंटर
चित्रकूट में 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें 2160 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी और इसके लिए 11 ...और पढ़ें
-1780054832656_m.webp)
इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी आयोजित।
2160 परीक्षार्थी तीन केंद्रों पर देंगे एग्जाम।
117 कक्ष निरीक्षकों की हुई है तैनाती।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। जिले के राजकीय बालिका इंटर कालेज सहित तीन केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए 117 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र में एक केंद्राध्यक्ष और एक सहायक केंद्राध्यक्ष तैनात किया गया है। परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से पांच बजे, दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 2160 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेड़ी पुलिया और राजकीय बालिका विद्यालय कर्वी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
तैयारियों को दिया अंतिम रूप
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। परीक्षा को सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 117 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं, जिनमें छह मुख्य और तीन अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक शामिल हैं।
परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र की दो प्रतियां, काला पेन और एक फोटो लानी होगी, जो फार्म भरते समय लगाई गई थी। केंद्र में एक प्रवेश पत्र जमा होगा और उसके साथ एक फोटो भी चस्पा की जाएगी। प्रत्येक केंद्र में पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा।