Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में DJ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल

    Updated: Fri, 08 May 2026 10:19 AM (IST)

    चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, ...और पढ़ें

    हादसे में मृतकों की फाइल फोटो। जागरण

    हादसे में मृतकों की फाइल फोटो। जागरण

    HighLights

    1. रैपुरा में ट्रक ने डीजे वाहन को टक्कर मारी।

    2. हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हुई।

    3. डीजे मालिक सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र में देऊंधा पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने डीजे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि डीजे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में डीजे वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मालिक सहित दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पिकअप वाहन कर्वी से प्रयागराज की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन देऊंधा मैकी मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

    हादसे में डीजे वाहन में सवार देवरा निवासी 22 वर्षीय रामचंद्र और 25 वर्षीय राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक डीजे बैंड में काम करते थे। वहीं देवरा निवासी डीजे मालिक 40 वर्षीय कमलेश कुमार और 20 वर्षीय ललित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कमलेश और ललित को जिला अस्पताल कर्वी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

    खबरें और भी