Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में प्रेम प्रसंग में उठाया खौफनाक कदम: शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहरीला पदार्थ, महिला की मौत

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 08:53 PM (IST)

    चित्रकूट में प्रेम प्रसंग के चलते एक शादीशुदा युवती और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चित्रकूट जिला अस्पताल में युवती की इलाज के दौरान मौत

    2. प्रेमी युवक की हालत सुधरी, अस्पताल से मिली छुट्टी

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट।  प्रेम प्रसंग के चलते एक शादीशुदा युवती और उसके प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर की गई युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रेमी युवक की हालत में सुधार होने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी युवक युवती का पारिवारिक देवर है।

    रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 32 वर्षीय युवती का पति गुजरात के सूरत शहर में काम करता है। युवती गांव में अपने सास-ससुर से अलग रहती थी। पति के अनुसार पत्नी का उसके पारिवारिक भाई से करीब दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कई बार दोनों को समझाया कि यह संबंध गलत है, लेकिन पत्नी नहीं मानी। मंगलवार की शाम उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी।


    बातचीत के दौरान किसी प्रकार के विवाद की बात सामने नहीं आई। इसके कुछ देर बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी मिलने पर उसके पिता उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर लेकर पहुंचे। वहां से मंगलवार शाम करीब आठ बजे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।


    उधर, युवती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के कुछ ही समय बाद उसके प्रेमी युवक को भी स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया और उसे छुट्टी दे दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग और युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की कोई आधिकारिक सूचना अभी तक थाने को नहीं मिली है। अस्पताल से भी युवक के जहर खाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बुधवार को कुछ लोगों से जानकारी मिली है, जिसके आधार पर मामले की जांच के लिए पुलिस को भेजा गया है।

    खबरें और भी

    उधर, बुजुर्ग ने फंदा लगाकर की जान 

    थाना मऊ के नीबी गांव में बुधवार की सुबह करीब पांच बजे 65 वर्षीय गोविंद प्रसाद शुक्ला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही खंडेहा चौकी प्रभारी राहुल पांडे घटनास्थल पर पहुंचे। स्वजन ने बताया कि गोविंद प्रसाद शुक्ला घटना के समय घर में अकेले थे। उनकी पत्नी 19 जनवरी बीमार थी जिसका इलाज कराने के लिए बेटा जिला अस्पताल ले गया था। दोनों वहीं पर थे। इसी दौरान उन्होंने फंदा लगा लिया। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि परिवार ने मौत का कोई कारण नहीं बताया है। वैसे परिवार संपन्न है। एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों को शादी हो चुकी है।