Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में चार के खिलाफ लगा गुंडा एक्ट, पुलिस की कार्रवाई से दहशतगर्दों में मची खलबली

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 04:55 PM (IST)

    चित्रकूट पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त रुख अपनाया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार आरोपितों - नीरज निषाद, नीरज कुमार, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चित्रकूट पुलिस ने चार गुंडा तत्वों पर सख्त कार्रवाई की है।

    2. आरोपितों पर गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

    3. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गुंडा तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार आरोपितों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

    मऊ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि भोली-भाली जनता को आर्थिक एवं भौतिक लाभ के नाम पर डराने-धमकाने और लंबे समय से क्षेत्र में भय व दहशत का माहौल बनाने वाले तीन आरोपित नीरज निषाद पुत्र राममिलन निषाद निवासी मैदाना कस्बा मऊ, नीरज कुमार पुत्र मूलचंद्र निवासी भट्ठा कस्बा मऊ और संदीप निषाद पुत्र बल्ली निवासी कोल्हुआ मजरा ढंडवार थाना मऊ के विरुद्ध धारा गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

    वहीं, थाना सरधुवा क्षेत्र में थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि गुंडागर्दी करने वाले अमित तिवारी उर्फ मोती पुत्र नकुल तिवारी निवासी बरद्वारा थाना सरधुवा के खिलाफ भी गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपित लंबे समय से क्षेत्र में गुंडागर्दी कर आमजन में भय का वातावरण बना रहे थे। इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने दो टूक कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।