चित्रकूट में दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों की पढ़ाई को लेकर दंपती में विवाद, दो बच्चों को जहर देने के बाद पिता ने भी खाया
चित्रकूट के मानिकपुर में एक पिता ने अपने दो बच्चों को जहर देकर खुद भी खा लिया, जिससे तीनों की हालत बिगड़ गई। पढ़ाई को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद प ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती बच्चे। जागरण
HighLights
पिता ने दो बच्चों को जहर देकर खुद खाया।
पढ़ाई को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया कदम।
तीनों की हालत स्थिर, जिला अस्पताल में भर्ती।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के एक किराना व्यापारी ने बच्चों की पढ़ाई को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद रविवार सुबह अपने पुत्र पुत्री को लेकर घर से जंगल की ओर निकल गया। रास्ते में धान में डाली जाने वाली जहरीली दवा कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर बच्चों को पिलाई और खुद भी पी लिया।
दिनभर तलाश के बाद स्वजन को पिता और दोनों बच्चे खंभेश्वर आश्रम मंदिर के पास पत्थरों के बीच अचेत अवस्था में मिले। तीनों की हालत गंभीर होने पर पहले सीएचसी मानिकपुर, फिर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मौके से जहरीली दवा की शीशी के अलावा दो फ्रूटी (शीतल पेय) और दो चिप्स के पैकेट भी बरामद हुए हैं।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरहट निवासी अवधेश कुमार केशरवानी ने बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय शिवचंद्र केशरवानी गांव में एक परचून की दुकान चलाता है। शुक्रवार को जब वह शाम को घर आया तो उसके बच्चे मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे।इस पर वह नाराज होकर मोबाइल छीन लिया और दोनों को पढ़ाई करने के लिए कहा। दोनों बच्चों की पिटाई करने लगा तो पत्नी वंदन आई और पति को रोक दिया।
नाराज होकर कहा कि उसके बच्चों को हाथ न लगाए नहीं तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद नाराज शिवचंद्र बिना खाना खाए सोने चला गया था। शनिवार को भी शाम को इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच फिर कहासुनी हुई। इसी से आक्रोशित शिवचंद्र रविवार सुबह करीब सात बजे पत्नी वंदना और स्वजन को बिना बताए 11 वर्षीय पुत्री रूपाली और आठ वर्षीय पुत्र मानस को साथ लेकर घर से निकल गया।
खबरें और भी
दोपहर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने रिश्तेदारों और ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। शाम करीब चार बजे खोजबीन के दौरान घर से लगभग दो सौ मीटर दूर खंभेश्वर आश्रम मंदिर के समीप पत्थरों के बीच शिवचंद्र और दोनों बच्चे अचेत अवस्था में पड़े मिले। स्वजन तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जिला अस्पताल में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने चिकित्सकों से तीनों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने तीनों को प्रयागराज के मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया। सुरक्षा और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से एक सिपाही को भी उनके साथ भेजा गया है।
स्वजन ने बताया कि दो दिन पहले बच्चों की पढ़ाई को लेकर शिवचंद्र और उनकी पत्नी वंदना के बीच विवाद हुआ था। दोनों बच्चे मानिकपुर के सेंट माडल पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। रूपाली कक्षा तीन और मानस कक्षा एक का छात्र है। एसपी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चों की मां वंदना से पुलिस ने पूछताछ की है।