विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चित्रकूट पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

Published: Sun, 06 Sep 2026 01:46 PM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2026 01:52 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से नुकसान की जानकारी ली।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

  2. अधिकारियों से बाढ़ नुकसान और राहत कार्यों की जानकारी ली।

  3. राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर मदद के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार दोपहर 12 बजे देवांगना घाटी स्थित चित्रकूट हवाई पट्टी पर उतरा। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने हवाई पट्टी पर ही अधिकारियों से जिले में बाढ़ की स्थिति और उससे हुए नुकसान की जानकारी ली। अधिकारियों से संक्षिप्त जानकारी लेने के बाद मुख्यमंत्री रामघाट के लिए रवाना हो गए। 

मुख्यमंत्री योगी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, नन्द गोपाला नन्दी सहित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि, मैने पहले हवाई सर्वेक्षण और फिर रामघाट में त्रासदी को देखा है। जिस दिन बाढ़ आई थी मैं बस्ती में था वहीं से डीजी पीएसी को निर्देश देकर टीमों को भेजा।

पहले हमारे पास सिर्फ एक एसडीआरएफ की टीम चित्रकूट में थी तुरंत एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी फ्लड की आठ टीमों को भेजा। वहीं से समीक्षा की। लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुंचने का निर्देश दिया। पहली बार ऐसी बाढ़ आई है

चित्रकूट संकट में है, मैं रामभक्त बनकर आया हूं: योगी

मंदाकिनी की भीषण बाढ़ से जूझ रहे चित्रकूट के लोगों को ढांढस बंधाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज चित्रकूट संकट में है और मैं रामभक्त बनकर यहां आया हूं।

रामायण मेला परिसर में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित करने के बाद संबोधन में उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रभु राम संकट में थे तो चित्रकूट ने उनका साथ दिया था, उसी तरह आज चित्रकूट संकट में है तो एक रामभक्त उनके साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी बाढ़ पीड़ित खुद को अकेला न समझे। सरकार पूरी संवेदना के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के साथ सरकार साथ में है।

किसानों, व्यापारियों और प्रभावित परिवारों को नुकसान का मुआवजा देने का भरोसा दिया। पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के पीड़ितों को पीएम और सीएम आवास देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहत और पुनर्वास के लिए बजट की कोई कमी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- '10 साल पहले वाली सरकार नहीं, अब पीड़ितों को मिल रहा पूरा हक', वाराणसी में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ