'10 साल पहले वाली सरकार नहीं, अब पीड़ितों को मिल रहा पूरा हक', वाराणसी में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और राहत शिविरों का दौरा किया। उन्होंने ...और पढ़ें
-1776358794131-1786017924418-1788638271606_m.webp)
HighLights
सीएम योगी ने वाराणसी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।
राहत शिविर में 200 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले।
पीड़ितों को सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। सलारपुर स्थित विद्याविहार इंटर कालेज स्थित राहत शिविर पहुंचकर स्थिति देखी। सीएम ने राहत शिविर में मौजूद 200 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों का हालचाल लिया और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
कहा कि 10 साल पहले वाली सरकार अब नहीं है, जब बाढ़ पीड़ितों को केवल सूखी ब्रेड मिलती थी। सपाई पीड़ितों की सहायता राशि डकार जाते थे, अब ऐसा नहीं है। आपके सांसद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपके लिए जो पैसे भेजे हैं, उससे सारी व्यवस्था की जा रही। दूध-फल और गर्म भोजन के साथ जरूरी सामग्री दी जा रही।
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुझे कहा और मैं आज आपके बीच हूं। वरुणा में गंगा के पलट प्रवाह से जलजमाव की समस्या निचले क्षेत्रों में हो जाती है। 16 वार्डों में प्रभावित 567 परिवारों को हर संभव सहायता की जा रही। 1131 किसानों की 131 हेक्टेयर फसल डूबी है। उसका सर्वे किया जा रहा। प्रभावित किसानों को चिह्नित कर उन्हें भी सहायता दी जाएगी। यह सब केवल इस कारण हो रहा क्योंकि डबल इंजन की सरकार आपने बनाई है।
अच्छी सरकार लूट पर रोक लगाती है। सीएम ने कहा कि पहले बरसात के समय 40-45 जनपद प्रभावित होते थे लेकिन पिछले साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल की ही देन है कि आज केवल 14 जिले ही प्रभावित हैं। बच्चे मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होते थे। आज यह सब पूरी तरह नियंत्रित है। बरसात में बाढ़ के साथ मकान गिरने, आकाशीय बिजली, सर्पदंश आदि जैसी आपदा में शामिल करते हुए परिवार को 24 घंटे के अंदर चार लाख रुपये दिए जा रहे।
बेघर को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री योजना में आवास दिए जा रहे। चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल के बच्चों से मिले। उनसे पढ़ाई के बारे में बात की। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम मंत्री अनिल राजभर, स्टांप राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु , एमएसएमई राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के बाद सीएम ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। वह बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ चले गए। आजमगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकातइससे पहले मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ में बरदह क्षेत्र के जिवली गांव पहुंचे। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिवारीजन से मुलाकात के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिले। कहा, जब जनता से जुड़ेंगे और विकास कार्यों की सही जानकारी देंगे, तभी जनता आपसे जुड़ेगी। इस बार विधानसभा चुनाव में कोई बहाना नहीं चलेगा। आजमगढ़ में सीट जीताकर दिखाएं।
