होली में बजरंग बली और मोदी मुखौटे की मांग बढ़ी, बच्चों और युवाओं में खरीदारी का उत्साह चरम पर
चित्रकूट के बाजारों में होली की तैयारियां जोरों पर हैं, जहां रंग-बिरंगी सामग्री से दुकानें सजी हैं। बच्चों और युवाओं में प्रधानमंत्री मोदी और बजरंग बल ...और पढ़ें

HighLights
होली के लिए चित्रकूट के बाजार सजे, रौनक बढ़ी।
मोदी और बजरंग बली मुखौटों की भारी मांग।
विभिन्न प्रकार की पिचकारियां बच्चों को लुभा रहीं।
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। होली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के प्रमुख बाजार और मोहल्ले रंग-बिरंगी सामग्रियों से सज गए हैं। अस्थायी दुकानों पर पिचकारियों, गुलाल, मुखौटों और होली से जुड़ी अन्य आकर्षक वस्तुओं की भरमार है।
खासतौर पर बजरंग बली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुखौटे बच्चों और युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। ये मुखौटे 50 से 60 रुपये तक की कीमत में बिक रहे हैं और शुरुआत में ही स्टाक तेजी से समाप्त हो गया।
बाजारों में प्रेसर गन, प्रेसर टंकी, पेंसिल, त्रिशूल, फरसा, मथानी और हथौड़े के आकार की पिचकारियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा कार्टून डिजाइन और बड़े आकार की टैंक पिचकारियां बच्चों के लिए उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार बच्चों में उत्साह देखने लायक है, जिससे बिक्री में तेजी आई है।
शाम होते ही बाजारों में भीड़ बढ़ जाती है और लोग परिवार के साथ खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि होली तक बिक्री और बढ़ेगी।
रंगों के त्योहार के लिए सामग्री की दुकानों में शेर, बिल्ली, भालू, चीता जैसे मुखौटे भी मौजूद हैं, लेकिन इनकी मांग कम है। सर्वाधिक मांग मोदी जी और बजरंग बली के मुखौटों की है। दुकानदार लड्डन भाई ने बताया कि मोदी जी के मुखौटे शुरुआत में ही 50 पीस बिक गए। बजरंग बली के 60 मुखौटे भी जल्दी ही खत्म हो गए।
दुकानों पर अन्य सामग्रियों की कीमतें भी विविध हैं। लेडीज हैट 30 से 150 रुपये, बच्चों और जेंट्स के मुखौटे 40 से 60 रुपये, बड़े लोगों के लिए 150 से 250 रुपये, पिचकारियां 60 से 350 रुपये, प्रेसर गन 250 से 550 रुपये, प्रेसर टंकी 150 से 550 रुपये में उपलब्ध हैं। रंग स्प्रे 40 से 150 रुपये और भगवान की पिचकारी व बाल्टी 40 रुपये में बिक रही हैं।
खबरें और भी
कपसेठी चौराहा निवासी प्रखर ने बताया कि उन्होंने स्वयं और बच्चों के लिए हैट और प्रेसर गन पिचकारी खरीदी। अजय नागर ने मोदी जी मुखौटे के साथ बच्चों के लिए पेंसिल सेप और प्रेसर टंकी पिचकारी खरीदी। समीर पटेल ने बच्चों के मुखौटे और खिलौने खरीदे। सभी ने माना कि जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा, खरीदारी और बढ़ेगी।