चित्रकूट में युवक को दी तालिबानी सजा, मोबाइल चोरी के शक में बिजली के खंभे से बांधकर पीटा
मध्य प्रदेश के नयागांव में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। ...और पढ़ें

युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, चित्रकूट। मध्य प्रदेश के नयागांव थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि यह वीडियो रामघाट के पास सतना रोड में स्थित अशोक होटल के सामने का है। जहां पर एक चाय-पान की दुकान से मोबाइल फोन गायब होने के शक में दुकान संचालिका और उसके साथियों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि उसे बिजली के खंभे से बांधकर पीटा गया।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारा ने बताया कि मोबाइल फोन चोरी के संदेह में युवक की पिटाई किए जाने की शिकायत मिली है।
दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही प्रचलित वीडियो की तकनीकी जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- माथे पर चोर, चेहरे पर बिल्ली की मूंछे और खंभे से बांधकर पिटाई.... मेक्सिको में 'बैटमैन' की दहशत, तलाश में जुटी पुलिस