Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट में दो बड़े हादसे, हाईवे पर ट्रेलर व रोडवेज बस में टक्कर से 9 घायल, कालूपुर गांव में पेड से टकराई स्कूल बस, 11 घायल

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 05:14 PM (IST)

    चित्रकूट में शनिवार को अशोक पब्लिक स्कूल की बस पेड़ से टकराने से 11 लोग घायल हो गए, जिनमें 9 बच्चे शामिल हैं। वहीं, शुक्रवार देर शाम झांसी-मीरजापुर हा ...और पढ़ें

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल वाहन व अस्पताल में बच्चों का किया गया उपचार। जागरण

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कूल वाहन व अस्पताल में बच्चों का किया गया उपचार। जागरण

    HighLights

    1. कालूपुर में स्कूल बस पेड़ से टकराई, 11 लोग घायल।

    2. झांसी-मीरजापुर हाईवे पर रोडवेज-ट्रेलर की भीषण टक्कर।

    3. दोनों हादसों में कुल 20 लोग हुए घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालूपुर गांव स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब अशोक पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। छुट्टी के बाद करीब ढाई बजे बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस में कुल 28 छात्र-छात्राएं सवार थे।

    हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में नौ बच्चों के साथ बस चालक और परिचालक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो बच्चों के सिर में चोट लगने पर चिकित्सकों ने उनका सीटी स्कैन कराया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर सत्येंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने से हादसा होना बताया जा रहा है।

    इधर, रपटा के ढलान पर तेज रफ्तार ट्रेलर से भिड़ी रोडवेज बस

    झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा रपटे के ढलान पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार और लापरवाही बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज से चित्रकूट आ रही बांदा डिपो की रोडवेज बस सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस चालक, परिचालक समेत नौ लोग घायल हो गए।

    पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चालक और परिचालक को बांदा मेडिकल कालेज तथा अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाने तक करीब दो घंटे हाईवे पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा।

    खबरें और भी

    बांदा डिपो की रोडवेज बस शुक्रवार देर शाम करीब नौ बजे प्रयागराज से चित्रकूट की ओर आ रही थी। जैसे ही बस देउंधा रपटे के ढलान पर पहुंची, सामने से तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा।