विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के भटनी जंक्शन पर आठ ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र

Published: Sun, 25 Oct 2026 06:36 PM (IST)

भटनी जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेलवे से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. नगर पंचायत अध्यक्ष ने रेल मंत्री को पत्र लिखा।

  2. भटनी जंक्शन पर आठ ट्रेनों के ठहराव की मांग।

  3. खाली रेलवे भूमि पर जनहित परियोजनाएं शुरू करने का आग्रह।

संवाद सूत्र, भटनी। बिहार सीमा से सटे भटनी जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने जंक्शन पर आठ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव के साथ रेलवे की खाली भूमि पर जनहित की परियोजनाएं शुरू करने और दुकानदारों को राहत देने की मांग उठाई है।

अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि बिहार सीमा के निकट होने के कारण भटनी जंक्शन पर यात्रियों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐसे में यहां यात्री सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। उन्होंने रेलवे गेट नंबर 116 पर आवंटित दुकानों के वार्षिक किराये में वृद्धि को पूर्व निर्धारित दर के आधार पर 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष तक सीमित करने का आग्रह किया है। इसके लिए मंडल रेल प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी को सक्षम स्तर से अनुमति देने की मांग की गई है, ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय दुकानदारों की आजीविका प्रभावित न हो।

उन्होंने वार्ड नंबर छह नूरीगंज में बंद पड़ी चीनी मिल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कब्जे वाली भूमि पर जनहित की परियोजना शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा ग्राम सिसवां में समपार संख्या 118 से समपार संख्या 116 के बीच करीब दो किलोमीटर खाली पड़ी रेलवे भूमि पर भारत सरकार की लाभकारी परियोजना स्थापित करने का सुझाव दिया है।

नूरीगंज में चीनी मिल गेट से समपार संख्या 117 तक सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए नगर पंचायत की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर मंडल रेल प्रबंधक से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने का भी आग्रह किया है।

आठ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव का प्रस्ताव
नगर पंचायत अध्यक्ष ने भटनी जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ जोड़ी ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इनमें आम्रपाली एक्सप्रेस (15707/15708), पूर्वांचल एक्सप्रेस (15047/15048), पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15033/15034), गोदान एक्सप्रेस (11055/11056), रत्नागिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12165/12166), गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (11037/11038), गोमती नगर-कामाख्या एक्सप्रेस (15077/15078) और बरौनी क्लोन स्पेशल (02563/02564) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- देवरिया के सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में मृत मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।