विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में मृत मिली महिला, पुलिस जांच में जुटी

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:29 AM (GMT+05:30)

देवरिया के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी आवास में एक महिला मृत पाई गई। पुलिस ने शव ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. रुद्रपुर सीएचसी कर्मचारी आवास में महिला मृत मिली।

  2. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

  3. मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर, (देवरिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में रविवार को एक महिला मृत अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार, को डायल 112 के माध्यम से पूर्णिमा विश्वकर्मा ने सूचना दी कि उनकी रिश्तेदार गुड़िया विश्वकर्मा पत्नी चमनलाल सीएचसी रुद्रपुर के कर्मचारी आवास में मृत अवस्था में मिली हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- देवरिया में शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर भतीजे ने फावड़े से किया वार, चाचा की मौत

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पीएम मत्स्य संपदा योजना: देवरिया में खनुवा नदी में छोड़े गए एक लाख मछलियों के बच्चे, मछुआरों की बढ़ेगी आय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।