Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में 11.61 करोड़ से 27 जगहों पर बनेगी सड़कें और नाली, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 08:13 PM (IST)

    देवरिया जिले में 11.61 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास कार्य होंगे। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत नगर पालिकाओं और नगर प ...और पढ़ें

    जिले में 27 जगहों पर बनेगी सड़कें और नाली। AI जेनेरेटेड फोटो

    जिले में 27 जगहों पर बनेगी सड़कें और नाली। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के दोनों नगर पालिका व छह नगर पंचायत क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर 27 विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों पर कुल 11 करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ 80 लाख 71 हजार रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क व स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य किए जाएंगे।

    नगर पालिका देवरिया के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली व प्रकाश व्यवस्था के कई महत्वपूर्ण कार्य स्वीकृत हुए हैं। वार्ड नंबर पांच दानोपुर में आलोक के घर से सत्यप्रकाश सिंह, रामदयाल त्रिपाठी व सत्येंद्र के मकान तक सीसी रोड, नाली व स्ट्रीट लाइट कार्य के लिए 42.63 लाख में से 21.31 लाख रुपये जारी हुए हैं।

    वार्ड 16 आजाद नगर स्थित कांशीराम आवास में 54.45 लाख की लागत से कार्य होगा, जिसमें 27.22 लाख जारी किए गए हैं। इसी तरह वार्ड 28 रामनाथ देवरिया में 28.35 लाख की योजना पर 14.17 लाख, वार्ड 14 में ट्यूबवेल से संध्या पांडेय के घर तक 40.47 लाख की योजना पर 20.23 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली आपूर्ति के लिए स्मार्ट मीटर में रखें पर्याप्त बैलेंस, निगेटिव होने पर कट जाएगी लाइट

    इसके अलावा विजय शर्मा से सत्येंद्र पाल के मकान तक 20.42 लाख, वार्ड नौ में हरेराम से दिनेश होते हुए गोविंद के मकान मार्ग पर 98.95 लाख, तथा वार्ड आठ में संजय से मनोज के घर तक 93.89 लाख की लागत से कार्य होंगे, जिनकी आधी धनराशि जारी कर दी गई है।

    खबरें और भी

    रामनाथ देवरिया दक्षिणी के वार्ड 28 में भी दो कार्यों के लिए क्रमशः 33.44 लाख व 22.92 लाख की स्वीकृति मिली है। कतरारी क्षेत्र में मेन पिच रोड से काली मंदिर तक 39.43 लाख की योजना भी स्वीकृत हुई है।

    अन्य नगर निकायों को भी मिला लाभ

    नगर पंचायत बरियारपुर, लार, मदनपुर, गौरा बरहज, सलेमपुर, भटनी बाजार व रुद्रपुर के विभिन्न वार्डों में भी सड़क, नाली व स्ट्रीट लाइट के कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय संपर्क मार्गों को बेहतर बनाना, जल निकासी की समस्या दूर करना और रात में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करना है।

    • कुल कार्य- 27
    • कुल लागत- 11.61 करोड़।
    • जारी धनराशि- 5.80 करोड़।
    • मुख्य कार्य- सीसी रोड, नाली, इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट।