देवरिया में डूब रहे दो मासूमों को बचाने में 12 साल के रौनक की मौत, उफनते कोइलाड नाले में नहाने गए थे बच्चे
उफनाते कोइलाड़ नाले में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के प्रयास में 12 वर्षीय रौनक की जान चली गई। सलेमपुर सीएचसी में उसे मृत घोषित किया गया, जबकि अन्य दो ...और पढ़ें

HighLights
12 वर्षीय रौनक ने दो बच्चों को बचाने का प्रयास किया।
उफनाते कोइलाड़ नाले में डूबने से रौनक की मृत्यु हुई।
सलेमपुर सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
संवाद सूत्र, सलेमपुर (देवरिया)। उफनते कोइलाड़ नाले में नहाते समय डूब रहे दो बच्चों को बचाने के लिए कूदा 12 वर्षीय रौनक डूब गया। सीएचसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना भटनी थाना क्षेत्र के पयासी गांव के नोनिया टोला के समीप उफनाते कोइलाड नाले में शुक्रवार की देर शाम की है।
पयासी गांव के कुछ बच्चे कोइलाड नाले में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कुंदन व पियूष अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों बच्चों को बचाने के लिए रौनक पुत्र जसवंत खटीक ने नाले में छलांग लगा दी।
दोनों बच्चों को बचाने का किया प्रयास
उसने अपनी जान की बाजी लगाकर दोनों बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन खुद गहरे पानी में चला गया व डूब गया। ग्रामीणों ने कुंदन व पियूष को मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया, लेकिन रौनक की डूबने से हालत बिगड़ गई।
स्वजन व ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल परिसर में स्वजन की चीख-पुकार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।