फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, देवरिया में 29 अप्रैल तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
पथरदेवा ब्लॉक में ग्राम सचिवों की बैठक में फार्मर रजिस्ट्री और मनरेगा ई-केवाईसी को 29 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले कर्मच ...और पढ़ें

फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी में लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, पथरदेवा। विकास खंड पथरदेवा के सभी ग्राम सचिवों की बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से खंड विकास अधिकारी दीपक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
खंड विकास अधिकारी ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दिवस प्रत्येक राजस्व ग्राम में कम से कम एक फार्मर रजिस्ट्री करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की सूची पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है, ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र लाभार्थी फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रह जाए। बैठक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रवि प्रकाश सिंह ने मनरेगा के अंतर्गत सक्रिय श्रमिकों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी 29 अप्रैल तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी अधूरी रहने पर भारत सरकार द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है और राज्य स्तर से इसकी प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण न करने वाले सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी राज्य स्तर से प्राप्त हुए हैं।
खबरें और भी
इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी कृषि सचिव सुशील श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, शिखा मिश्रा, शिवानी विश्वकर्मा, आशुतोष मिश्र, विशाल यादव, शाहील आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- पहले युवाओं को देखनी होगी 30 मिनट की वीडियो, तब जाकर सबमिट होगा CM युवा उद्यमी के तहत आवेदन