देवरिया बैतालपुर हत्या का खुलासा, मुखबिरी के शक में हुई थी पप्पू यादव की हत्या, चार गिरफ्तार
देवरिया के बैतालपुर रेस्टोरेंट में पप्पू यादव की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मुल ...और पढ़ें
-1776308646652_m.webp)
तीन दिन पूर्व मनबढ़ों ने रेस्टोरेंट में युवक की गोली मार कर दी थी हत्या। जागरण
HighLights
मुखबिरी के शक में पप्पू यादव की हत्या हुई।
देवरिया पुलिस ने एक महिला समेत चार पकड़े।
मृतक का मोबाइल आरोपी आनंद से बरामद हुआ।
जागरण संवाददाता, देवरिया। तीन दिन पूर्व गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर स्थित रेस्टोरेंट में सोपरी खुर्द गांव के पप्पू यादव की हत्या पुलिस की मुखबिरी के शक में की गई थी। हत्या करने वालों में आरोपित मुलायम को शक था कि उसने दो बार मुखबिरी कर गोरखपुर पुलिस से पकड़वाया है। जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा।
इसे लेकर उसने पप्पू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह बातें गिरफ्तार आरोपितों ने गौरीबाजार पुलिस को बताई। एक आरोपित के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
घटना के बाद गौरीबाजार पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता धारी यादव की तहरीर पर पंचम गोंड, रंजीत गोंड, मुलायम गोंड पुत्रगण नवनाथ गोंड, राहुल गोंड पुत्र प्रभुनाथ गोंड, नवनाथ गोंड, मालती गोंड पत्नी नवनाथ गोंड व अज्ञात के विरुद्ध हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई। घटना के बाद आरोपित घर छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने उनकी रिश्तेदारी समेत कई स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें पुलिस टीम ने आरोपितों में नवनाथ गोड़ पुत्र सुग्गन गोड़ व मालती पत्नी नवनाथ गोड़ निवासी सोपरी खुर्द थाना गौरीबाजार को पांडेय भिस्वा गांव के पास व प्रकाश में आए आरोपित आनंद कुमार उर्फ कुमकुम पुत्र सुधीर प्रसाद व रामसकल यादव पुत्र रामबेलास यादव निवासी सोपरी बुजुर्ग थाना गौरीबाजार को चीनी मिल आवासीय खंडहर के परिसर के पास से गिरफ्तार किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- NMMS ऐप के माध्यम से मजदूरों की दोनों पाली में दर्ज होगी हाजिरी, पोर्टल पर दर्ज होगा पूरा विवरण
आरोपित आनंद कुमार के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल बरामद किया। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुलायम पर गोरखपुर, कुशीनगर जनपद के कई थानों में चोरी समेत कई मुकदमें दर्ज हैं। वर्ष 2025 में गाेरखपुर पुलिस उसे दो बार पकड़ कर जेल भेजी। ऐसे में मुलायम को शक था कि पप्पू की मुखबिरी कर उसे पुलिस से पकड़वा रहा है।
ऐसे में वह जेल से छूट कर आया तो पप्पू को जान से मारने की धमकी दिया। रात में पप्पू से गांव का रामसकल मिला था। रामसकल ही पप्पू को घर से बुलाकर ले गया। रेस्टोंरेंट के समीप दोनों ने शराब पी। पप्पू घर से रेस्टोरेंट के लिए निकला तो मुलायम भी पीछे लग गया और रेकी किया। उसके बाद पूरी योजना बना कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष डा. महेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक झीनेलाल पासवान, उप निरीक्षक अजीत कुमार यादव, उप निरीक्षक संध्या यादव, सिपाहियों में सुनील सिंह, कांस्टेबल कौशल कुमार, पिंटू चौहान, प्रदीप यादव, प्रिया सिंह शामिल रहीं।