NMMS ऐप के माध्यम से मजदूरों की दोनों पाली में दर्ज होगी हाजिरी, पोर्टल पर दर्ज होगा पूरा विवरण
रामपुर कारखाना में अब मजदूरों को NMMS ऐप के माध्यम से दोनों पालियों में हाजिरी दर्ज कराना अनिवार्य होगा। यह कदम भ्रष्टाचार रोकने और श्रमिकों की उपस्थि ...और पढ़ें

एनएमएमएस एप के माध्यम से मजदूरों की दोनों पाली में होगी हाजिरी।
HighLights
NMMS ऐप से मजदूरों की दोनों पाली में हाजिरी अनिवार्य।
भ्रष्टाचार रोकने और श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का लक्ष्य।
उपायुक्त श्रम रोजगार ने सभी बीडीओ को निर्देश जारी किए।
संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना। एनएमएमएस एप के माध्यम से दोनों पाली में मजदूरों के हाजिरी अब अनिवार्य रूप से करनी होगी। जिसके चलते काम के दौरान जहां भ्रष्टाचार रोकने पर लगाम लगेगी वहीं मजदूर को दोनों पालियों में अपनी हाजिरी देनी होगी। इसके लिए उपायुक्त श्रम रोजगार ने समस्त खंड विकास अधिकारी को पत्र भेज कर एनएमएमएस एप के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया है ।
जारी किए गए निर्देश में कार्य स्थल पर ही श्रमिकों की उपस्थिति करनी होगी। इसके पूर्व में पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पाया गया कि ग्राम पंचायत स्तर के संबंधित कर्मचारियों की ओर से द्वितीय पाली में मजदूरों की फोटो अपलोड नहीं की जा रही है। जिसके लिए सभी को पूर्व में पत्र के माध्यम से सूचित भी किया गया है।
इसके बावजूद भी इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में काम के दौरान श्रमिकों की उपस्थिति दोनों पालियों में एनएमएमएस एप के माध्यम से किया जाना अति आवश्यक है, अन्यथा की स्थिति में संबंधित इसके लिए जिम्मेदार होंगे।
इस संबंध में उपायुक्त श्रम रोजगार आलोक पांडे ने बताया कि अब मजदूरों की हाजिरी दोनों पाली में एप के माध्यम से करनी होगी। इसके लिए सभी बीडीओ को पत्र जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ मंडल के 187 श्रमिक परिवारों की बेटियों के हाथ हुए पीले, 85 हजार की मिली आर्थिक मदद